एक्सप्लोरर

सपा सांसद बर्क और उनके पिता को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई. पुलिस ने मामले में संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने समाजवादी पार्टी सांसद जिया उर रहमान बर्क और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई सांसद के घर के केयर-टेकर की तहरीर पर की गई.

सपा सांसद के घर रहने वाले लोधी सराय निवासी कामिल ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी थी. कामिल ने बताया था कि गुरुवार शाम को दूसरे समुदाय का युवक सपा सांसद के घर में आया था. जिसने सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क के बारे में पूछा और बदतमीजी करते हुए देख लेने की धमकी दी थी.

घर पर मौजूद नौकर ने युवक को बताया कि दोनों घर पर नहीं है तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा. उन्होंने कहा कि सांसद और उसके पिता ने बहुत परेशान किया है. वह उनकी जान ले लेगा. विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करता हुए भाग गया था. तहरीर में बताया कि आरोपी युवक से सांसद और उनके पिता को जान का खतरा है. 

यूपी में साइबर ठगों का मदरसा कनेक्शन! पुलिस ने मौलाना समेत दो शातिरों को किया अरेस्ट

क्या बोली पुलिस
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई. पुलिस ने मामले में संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी अजय शर्मा को को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है. सपा सांसद को धमकी देने वाला आरोपी 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के दौरान शाही जामा मस्जिद में भी घुसने का प्रयास कर चुका है.

उन्होंने कहा कि जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी. एक बार फिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि संभल में हुई हिंसा के बाद से ही सपा सांसद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. यहां यह हिंसा 24 नवंबर को हुई थी. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget