एक्सप्लोरर

'मरी हुई चुहिया को गोबर...' मोदी सरकार की UPS पर भड़के सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन

ST Hasan on Unified Pension Scheme: सपा नेता एसटी हसन ने कहा कि ये कहां की इंसानियत है कि इतनी महंगाई और भागदौड़ की दुनिया में आप उसे बुढ़ापे में अकेला छोड़ दें, कितने लोग सदमे में खत्म हो चुके हैं.

UP News: केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा नेता एसटी हसन ने इस स्कीम को मरी हुई चुहिया को गोबर सुंघाने वाली कहावत बताते हुए कहा की इस से कर्मचारियों का कोई भला नहीं होने वाला है. सरकार को पुरानी पेंशन स्कीम ही लागू करनी चाहिये. जो कर्मचारी जीवन भर आपकी सेवा करता है, उसे आप बुढ़ापे में दुनिया के थपेड़े खाने के लिए अकेला कैसे छोड़ सकते हैं.

सपा नेता ने कहा कि ये कहां की इंसानियत है कि इतनी महंगाई और भागदौड़ की दुनिया में आप उसे बुढ़ापे में अकेला छोड़ दें. कितने लोग सदमे में खत्म हो चुके हैं, फिर भी आपने UPS ही निकाली हां ये बात ठीक है की सरकार एक कदम आगे बढ़ी है लेकिन यह हमारे कर्मचारियों को संतुष्ट नहीं कर सकती है. सरकार को पुरानी पेंशन योजना ही लागू करनी चाहिए इस से कोई संतुष्ट नहीं है लेकिन मजबूरन इसे अपनाएंगे ताकि कुछ आंसू तो पुछ जाएं.

पूर्व सांसद एसटी हसन ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और अधिकतर सीटों को जीतेगी. लेकिन प्रशासनिक और सरकारी तैयारियां बहुत खतरनाक हो रही हैं. खास तौर से मुसलमान बीएलओ को हटाया जा रहा है और ग्राम प्रधानों को धमकाया जा रहा है लेकिन यह सब चीजें काम आने वाली नहीं हैं. जनता को धमका कर वोटिंग प्रतिशत ही कम करा दें तो अलग बात है, जनता इन्हें वोट के जरिये जवाब देने जा रही है.

सरकार की आंखों में आरक्षण चुभता है- एसटी हसन

सपा नेता ने कहा कि अगर चुनाव आयोग ईमानदारी से चुनाव करा दे तो समाजवादी पार्टी इस बार अधिकतर सीटें जीतने जा रही है. इस बार भी चुनाव में आरक्षण बड़ा मुद्दा रहेगा क्यूंकि सरकार की आँखों में आरक्षण चुभता है और ये नहीं चाहते की दबे कुचले गरीब दलित और मुसलमान तरक्की करें. ये चाहते हैं की वह अपनी जगह पर ही रहें. 

बुलडोजर कार्रवाई खतरनाक ट्रेंड- एसटी हसन

पूर्व सांसद एसटी हसन ने उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश तक अपराधियों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा की यह बहुत खतरनाक बात है दुनिया में कहीं ऐसा नहीं होता जैसा हमारे देश में हो रहा है. हमारे देश में अदालती व्यवस्था है लेकिन बुलडोजर चला कर सरकारें अदालतों के अधिकारों में अतिक्रमण कर रही हैं. अदालतों को यह अधिकार है की किस को फांसी की सजा दें या किस के मकान को ध्वस्त कराएं. यह अदालतें तय करें लेकिन अदालतों को भी सकरार के सामने बोना कर दिया, ये बहुत खतरनाक ट्रेंड है. अगर देश की अदालतें और देश का संविधान अपना इकबाल नहीं बचा पाए, डिक्टेटर शिप जैसे चल रही है और ये और आगे बढ़ जाएगी.

उत्तराखंड में कितने हैं शिव मंदिर? किताब से होगा खुलासा, IAS धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्यपाल को सौंपी कॉपी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget