एक्सप्लोरर

UP News: मेले में घुसे आवारा पशु का सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो, सरकार पर साधा निशाना

UP Politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें कुछ आवारा पशुओं को विजयादशमी के मौके पर आयोजित मेले में उत्पात मचाते देखा जा रहा है. जिसे लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है.

UP News: विजयादशमी के पावन मौके पर देशभर के ज्यादातर हिस्सों में आज रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं कई जगहों पर मेलों का आयोजन किया गया. ऐसे में सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर एक बार फिर से राज्य में लगातार बढ़ रहे आवारा पशुओं की संख्या को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल उठाया है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें 4 से पांच बैलों को मेले में घुसकर उत्पात मचाते देखा जा सकता है. इस दौरान कुछ बैल आपस में भिड़ जाते हैं और पुलिस उन्हें दूर करने की कोशिश करती है. पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि 'प्रशासन का कार्य मेलों के लिए न केवल अनुमति देना बल्कि सुरक्षा व्यवस्था देखना भी होता है. यदि मेले में खुले घूमते हुए अन्ना पशु मेला प्रशासन और पुलिस को नहीं दिख रहे हैं तो उन असामाजिक तत्वों से जनता की सुरक्षा कैसे होगी जो दिखते भी नहीं हैं. जनता की हिफ़ाज़त करना सरकारों का सबसे संवेदनशील कर्तव्य होता है'

इसके अलावा अखिलेश यादव ने एक अन्य पोस्ट कर अवारा पशुओं की समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. इस पोस्ट में उन्होंने वाघ बकरी चाय के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई की मौत पर शोक जताया है और पोस्ट कर लिखा 'गुजरात के जाने-माने युवा उद्योगपति श्री पराग देसाई जी की आवारा पशुओं के हमले के कारण हुई मृत्यु अत्यंत दुखद है। श्रद्धांजलि! ये दुर्घटना इन अर्थों में दुर्भाग्यपूर्ण है कि ‘आवारा पशुओं की समस्या’ को लेकर ये सरकार गंभीर नहीं है.'

समस्या का समाधान नहीं निकाल रही सरकार: अखिलेश यादव

अखिलेश ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि 'चुनावी जुमले की तरह इस समस्या से निपटने का वादा तो किया गया लेकिन हुआ कुछ भी नहीं. यहां तक कि यूपी में आईएएस अधिकारियों तक को इस समस्या का समाधान निकालने के लिए केवल काग़ज़ों पर ही तैनात किया गया.  ये समस्या गहरी है और हर दिन जानलेवा साबित हो रही है. इस समस्या को सुलझाने की आवश्यकता अब अपरिहार्यता बन गयी है.'

यह भी पढ़ेंः UP Politics: सपा-कांग्रेस विवाद के बीच नरम पड़े अखिलेश यादव के सुर, कहा- 'कांग्रेस से कोई मतभेद नहीं, बस...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget