एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा-कांग्रेस विवाद के बीच नरम पड़े अखिलेश यादव के सुर, कहा- 'कांग्रेस से कोई मतभेद नहीं, बस...'

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच विवाद अब शांत होता दिख रहा है. सोमवार को अखिलेश यादव ने दावा किया कि दोनों दलों में कोई मतभेद नहीं है.

Akhilesh Yadav on Congress: मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच मचा घमासान अब शांत होने लगा है. दोनों ही पार्टियों के सुर अब नरम पड़ने लगे हैं. सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उनका कांग्रेस के साथ कोई मतभेद नहीं हैं, दोनों ही दलों के बस सोचने के तरीके में फर्क है. उन्होंने दावा किया कि 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A) में सबकुछ ठीक है. 

अखिलेश यादव सोमवार को उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए इंडिया गठबंधन को लेकर अपनी बात रखी और सपा कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर चल रही बयानबाजी पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि, "कांग्रेस और सपा के बीच कोई मतभेद नहीं है. उनके (कांग्रेस) सोचने का तरीका कुछ और है और हमारे सोचने का कुछ और है."

कांग्रेस पर नरम हुए अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, "अगर हम कहेंगे कि हरिद्वार में हमारी पार्टी का सांसद रहा, हम यहां पर संगठन बनाएंगे और अपनी पार्टी बनाएंगे. क्या इससे किसी की नाराजगी हो सकती है?" सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद सैनिकों को पूरा सम्मान दिया जाएगा, उनकी सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी. दो अग्निवीरों ने देश की सुरक्षा में बलिदान दिया लेकिन उन्हें बलिदानी का दर्जा नहीं दिया गया. इसकी वजह से अग्निवीरों का परिवार ठगा सा महसूस कर रहा है. 

आज केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे
अखिलेश यादव के इस दौरे को काफी गुप्त रखा गया है. इस बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी. वो अपने परिवार के साथ जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और सीधा अपने होटल चले गए. आज मंगलवार को वो पत्नी व परिवार के साथ केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करेंगे. 

बता दें कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश में सीटें नहीं मिलने के बाद इंडिया गठबंधन के घटक दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच विवाद काफी बढ़ गया था. दोनों तरफ से एक दूसरे के प्रति तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली थी. वहीं अखिलेश यादव ने कांग्रेस को धोखेबाज तक कह दिया था. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: अखिलेश यादव को 'भावी पीएम' बताने वाले बैनर पर ओवैसी की पार्टी ने ली चुटकी, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget