एक्सप्लोरर

'महाकुंभ में दी जा रही सिर्फ VIP मेहमानों को तरजीह', सपा चीफ अखिलेश यादव ने सरकार से की ये मांग

UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा, "कैबिनेट मंत्री भी राजधानी से बाहर जा रहे हैं. अपराधियों का दिन चल रहा है. इन दिनों वे (अपराधी) खोज रहे हैं कि सरकार कहां है."

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि तीर्थयात्रियों से ज्यादा वीआईपी मेहमानों को तरजीह देकर संगम की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए जाने के कारण श्रद्धालुओं को महाकुंभ परिसर तक पहुंचने के लिए मीलों पैदल चलना पड़ रहा है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि "हर जगह जाम जैसी स्थिति है" और मांग की कि "जाम को तुरंत खुलवाया जाए."

यादव ने "एक्स" पर एक पोस्ट में कहा, "अति विशिष्ट अतिथियों (वीवीआईपी) को तीर्थयात्रियों से अधिक महत्व देते हुए संगम की तरफ़ जाने वाले सभी मार्ग बंद होने से महाकुंभ परिसर में श्रद्धालुओं को मीलों घुमकर जाना पड़ रहा है. इससे बुज़ुर्गों, बच्चों और महिलाओं को अत्यधिक असुविधा, कष्ट और थकान का सामना कर पड़ रहा है. हर तरफ़ जाम जैसी स्थिति हो गयी है. तत्काल जाम खुलवाया जाए."

उन्होंने कहा कि सच्चे श्रद्धावान से महत्वपूर्ण अन्य कोई नहीं होना चाहिए तथा यातायात व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि सब सुचारू रूप से समानान्तर चलता रहे, किसी के लिए भी रास्ते बंद नहीं होने चाहिए. यादव ने कहा, "अति विशिष्ट अतिथियों के आने पर तो आवागमन और भी सुगम और सुविधाजनक होना चाहिए, जिससे प्रतीत हो कि विशिष्ट लोगों के आने से व्यवस्था और अच्छी होती है."

बीजेपी सरकार में अपराधी बेखौफ हैं- अखिलेश यादव

यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर भी उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कानून व्यवस्था पर "जीरो टॉलरेंस" का सरकार का दावा झूठा साबित हुआ है. पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा, "बीजेपी सरकार में अपराधी बेखौफ हैं और हत्या, लूट समेत अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अपराध की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही हैं. कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का सरकार का दावा झूठा साबित हुआ है." उन्होंने कहा कि अपराधी भी समझ गए हैं कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की कानून व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है तथा पूरा प्रशासन इन दिनों भ्रमण पर है.

अपराधियों का दिन चल रहा है- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने बयान में यह भी कहा, "कैबिनेट मंत्री भी राजधानी से बाहर जा रहे हैं. अपराधियों का दिन चल रहा है. इन दिनों वे (अपराधी) खोज रहे हैं कि सरकार कहां है. प्रदेश में हर दिन सैकड़ों आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. बीजेपी सरकार ने प्रदेश को अपराध का गढ़ बना दिया है." उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और बच्चियों के साथ हर दिन हो रही अपमानजनक और उत्पीड़न की घटनाओं से लोग भयभीत और गुस्से में हैं.

बीजेपी सरकार के सारे दावे झूठे- अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, "बीजेपी सरकार के सारे दावे झूठे हैं. पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है. अपराधियों को पकड़ने के बजाय पुलिस बीजेपी के राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने में लगी हुई है." उन्होंने दावा किया कि पुलिस का काम विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान करना है."

महाकुंभ में लगी आग से जलकर खाक हुए कई टेंट, घटना स्थल पर पहुंचे CM योगी, देखें हादसे की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget