एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: क्या सपा से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी? अखिलेश यादव बोले- 'जो करेगा कड़ा मुकाबला उसे उतारेगी पार्टी'

UP News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दावा करते हुए कहा है कि बीजेपी (BJP) कितने भी प्रयोग कर ले, वो प्रयोग सफल नहीं होने वाले हैं, बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी कितने भी प्रयोग कर ले लेकिन उसका प्रयोग सफल नहीं होने वाला है और अब उसकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सपा प्रमुख ने अयोध्या (Ayodhya) का एक दिवसीय दौरा किया. 

अखिलेश यादव ने अपने अयोध्या प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं और पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की. उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में कड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अध्यक्ष के लिए लखनऊ से लेकर अयोध्या तक भव्य स्वागत का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा, ''बीजेपी कितने भी प्रयोग कर ले, वो प्रयोग सफल नहीं होने वाले हैं, बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, 2024 में सपा और उसके सहयोगियों की ऐतिहासिक जीत होगी.''

यह पूछे जाने पर कि क्या वरुण गांधी सपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं, इस सवाल पर अखिलेश ने सीधे जवाब देने की बजाय कहा, ''सपा उसी को मैदान में उतारेगी जो कड़ा मुकाबला कर सके.'' गौरतलब है कि पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी किसानों समेत अनेक मुद्दों पर मुखर रहे हैं. ऐसे में यह भी कयास लगने लगा कि गांधी अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी पार्टी सपा के उम्मीदवार हो सकते हैं.

UP News: सिखों और आदिवासियों को UCC से अलग रखने पर सपा सांसद ने उठाए सवाल, क्या बोले एसटी हसन?

बीजेपी पर तीखा तंज
बीजेपी सरकार पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए, अखिलेश यादव ने कहा, 'जो लोग एक अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने दिखा रहे हैं, वे सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं.'' उन्होंने तंज किया, 'उत्तर प्रदेश की सड़कों पर यातायात प्रबंधन मवेशियों द्वारा किया जा रहा है.' वरिष्ठ सपा नेता हाजी फिरोज खां गब्बर के रौनाही स्थित आवास पर संगठन की अनौपचारिक बैठक में यादव ने कहा कि भाजपा से मुकाबला करने के लिए सभी को तैयार रहना होगा. उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर अपनी आवाज उठाने का निर्देश दिया.

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विभाजन पर अखिलेश यादव ने कहा, 'बीजेपी हमेशा इस तरह के प्रयोग करती रही है, बीजेपी हमेशा कहती रही है कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा.'' उन्‍होंने सवाल किया कि पार्टियों को तोड़ना क्‍या भ्रष्टाचार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘वे दूसरी पार्टी के विधायकों को अपने पक्ष में लाने के लिए पैसे देते हैं, क्या यह भ्रष्टाचार नहीं है?'' अखिलेश ने कहा, 'इस तरह के कार्यों से भाजपा ने हमेशा लोकतंत्र को कमजोर करने और जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान करने की कोशिश की है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget