एक्सप्लोरर

IPL 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सपा चीफ अखिलेश बोले- सरकार ने अगर कोई फैसला लिया है...

Akhilesh Yadav on IPL 2025: सपा अध्यक्ष ने साफ किया पाकिस्तान के खिलाफ सरकार की हर कार्रवाई के साथ उनकी पार्टी खड़ी है. सरकार के पास कुछ इनपुट रहा होगा, इसलिए ये फैसला लिया गया है.

Akhilesh Yadav on IPL 2025: भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीत बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है. जिस पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कहा कि अगर सरकार ने ऐसा फैसला लिया है तो उनके पास जरूर कोई जानकारी होगी. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हमें सरकार के फैसले का साथ देना चाहिए. 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने ये बात आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही. सपा अध्यक्ष ने साफ किया पाकिस्तान के खिलाफ सरकार की हर कार्रवाई के साथ उनकी पार्टी खड़ी है. अखिलेश से जब आईपीएल मैच स्थगित करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "सरकार के पास कुछ इनपुट रहा होगा, इसकी गंभीरता के बारे में पता होगा. इसलिए ऐसा किया जा रहा है. सरकार ने सिक्योरिटी और सेफ्टी को लेकर ही ये फैसला लिया है, क्योंकि जब धर्मशाला में मैच चल रहा था उस समय भी सरकार को ऐसा फैसला लेना पड़ा था. इसका मतलब ये है कि हमें और आपको सबको मिलकर जो फैसले सरकार ले रही है उनका साथ देना चाहिए. 

विपक्ष ने दिया सरकार को पूरा समर्थन
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक सर्वदलीय बैठक हुई थी, जिसमें विपक्ष ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की सराहना की और सरकार के हर फैसले और सेना की हर कार्रवाई में साथ देने की बात को दोहराया है. विपक्ष ने कहा कि इन परिस्थितियों में हर भारतीय एकजुट होकर देश के साथ खड़ा है. 

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हो रहे आईपीएल मुकाबले को बीच में हो रोकना पड़ा था. जिसके बाद स्टेडियम में ब्लैक आउट हो गया था. जिसके बाद आज 9 मई को आईपीएल को लेकर बीसीसीआई की अहम बैठक हुई, जिसमें ये फैसला लिया गया कि आज से आईपीएल का कोई मैच नहीं होगा. इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाता है. इसके साथ ही बीसीसीआई ने कहा कि हमारी प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने की है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget