एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव ने दी 'PDA' फॉर्मूले को धार, युवाओं का आह्वान कर दिया बड़ा संदेश, सियासी हलचल बढ़ी

UP News: यूपी चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. इस बीच सपा अध्यक्ष ने युवाओं का आह्वान करते हुए बड़ा संदेश दिया और कहा कि संविधान को बचाने के लिए पीडीए सरकार जरूरी है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को अभी से धार देना शुरू कर दिया है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए के उत्थान के लिए हमें ख़ुद आगे आना होगा और अपना वक्त बदलना होगा. अखिलेश यादव ने 'पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे' का नारा दिया. 

अखिलेश यादव ने किया युवाओं का आह्वान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लंबी पोस्ट लिखी और पीडीए को लेकर अहम संदेश दिया. उन्होंने लिखा- 'प्रिय पीडीए युवक-युवतियों..हर ‘पीडीए’ को जोड़े है, पीड़ा की एक डोर.. चलो चलें ‘अनुशासन से शासन’ की ओर!

पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया. इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी ‘पीडीए सरकार बनाने’ और ’संविधान बचाने’ के लिए कटिबद्ध-प्रतिबद्ध है. 

सच तो यही है कि जब पीडीए सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा, जब संविधान बचेगा तभी अधिकार और आरक्षण बचेगा, तभी युवाओं को भेदभाव के बिना काम-कारोबार-रोज़गार के बराबर मौके मिलेंगे, नौकरी मिलेगी. वो अपने घर-परिवार के सपने पूरे कर पाएंगे और सम्मान से जीवन जी पाएंगे. इसीलिए आज से पीडीए के युवाओं का यही नया नारा है- पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे!

‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने के महा-लक्ष्य की असीम ऊर्जा से भरे उप्र के युवा इस बार भाजपा का कोई भी चुनावी घपला, चालबाज़ी, जालसाज़ी और घोटाला नहीं चलने देंगे. पीडीए प्रभारी हर भाजपाई और उनके संगी-साथियों पर पैनी नज़र रखेंगे और बाहर के राज्यों से आए नक़ली वोट डालनेवाले ‘चुनावी घुसपैठियों’ को खदेड़कर, पकड़कर, वीडियो के सबूत सहित पुलिस के हवाले करेंगे और उन्हें क़ानून से सज़ा दिलाकर ही मानेंगे. 

भाजपा को 2027 में देश के सबसे कठिन चुनाव का सामना करना होगा. जहाँ सतर्क, सचेत, सावधान पीडीए युवा चौकन्ने रहकर हर एक वोट पर सख़्त निगाह रखेंगे.

याद रहे भाजपाई और उनके संगी-साथी आप सब युवाओं को उकसाएंगे, प्रतिक्रिया और प्रतिरोध करने के बाध्य करेंगे लेकिन आपको उनके झाँसे में नहीं आना है, अपना आपा, संतुलन और आत्म-नियंत्रण नहीं खोना है. हमें सोच-समझकर, सधकर, शांत होकर चलना है और अपनी युवा ऊर्जा, शक्ति और जोश को सकारात्मक रूप से हर पीड़ित से मिलकर बने ‘पीडीए समाज’ को हमेशा के लिए पीड़ा, दुख और अपमान से मुक्ति दिलाने के लिए लगा देना है.

अब युवा, महिला, किसान, मजदूर, कारोबार, परिवार व पीडीए विरोधी भाजपा की हर तरह से भ्रष्ट, जुमलाई, बेईमान सरकार निश्चित जाएगी, फिर कभी नहीं आएगी. याद रखें, पीडीए हमारे मान-सम्मान का इंक़लाब है! अपने पीडीए के उत्थान के लिए हमें ख़ुद आगे बढ़ना होना, हमें ख़ुद ही लड़ना होगा और अपना वक़्त ख़ुद ही बदलना होगा.'

'बुर्के से नहीं मुस्लिम महिलाओं से खौफ...', नवनीत राणा के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget