एक्सप्लोरर

सपा ने बदले शिक्षक MLC के दो प्रत्याशी, BJP के बागी संजयन त्रिपाठी को दिया टिकट

समाजवादी पार्टी ने शिक्षक खंड MLC चुनाव को लेकर अपने दो प्रत्याशियों में बदलाव किया है. पार्टी ने पूर्व प्रत्याशी की जगह संजयन त्रिपाठी और आगरा शिक्षक सीट पर डॉ. आकाश अग्रवाल को घोषित किया है.

समाजवादी पार्टी ने शिक्षक खंड MLC चुनाव को लेकर अपने दो प्रत्याशियों में बदलाव किया है. पार्टी ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव की जगह संजयन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शशांक यादव की जगह डॉ. आकाश अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से उम्मीदवार बनाए गए संजयन त्रिपाठी बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर बागी हुए थे. उनकी जगह पार्टी ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया था. टिकट नहीं मिलने पर संजयन ने निर्दलीय नामांकन किया था. हाल ही में उन्होंने अपनी गाड़ी से बीजेपी का झंडा भी हटा दिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.

पूर्व विधायक ने संजयन त्रिपाठी की सपा अध्यक्ष से कराई मुलाकात

शुक्रवार को चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने संजयन त्रिपाठी की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कराई थी. इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार (2 अक्टूबर) रात में ही उम्मीदवार कमलेश यादव को पार्टी दफ्तर बुला लिया था. इसके अगले दिन शनिवार को संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. सपा के इस फैसले के बाद गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

यूपी में 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले हुए, देखें पूरी लिस्ट

आगरा शिक्षक सीट पर भी बदला प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर शिक्षक खंड के अलावा आगरा शिक्षक खंड पार्टी के उम्मीदवार को बदला है. पार्टी ने पहले शशांक यादव को उम्मीदवार बनाया था. अब उनकी जगह पूर्व एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल को टिकट दिया गया है. पार्टी पदाधिकारी का कहना है कि दोनों प्रत्याशियों की सहमति से ही टिकट में बदलाव किए गए हैं.

सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान! RLD ने किया बड़ा दावा

निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget