एक्सप्लोरर

'PM मोदी ने महंगाई-बेरोजगारी पर नहीं की बात', BJP प्रत्याशी को हराने के बाद बोले नीरज मौर्य

UP Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव का नतीजा सामने आ चुका है. आंवला सीट पर सपा का जादू चल गया है. तीन बार से बीजेपी के खाते में जा रही आंवला लोकसभा पर सपा ने का कब्जा हो गया है.

UP Lok Sabha Election Results 2024: आंवला में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी के किले को ढाहने का काम किया है. यहां से 2009 में मेनका गांधी सांसद बनी और उसके बाद 2014 और 2019 में दोनों बार लगातार धर्मेंद्र कश्यप चुनाव जीते. लेकिन इस बार बीजेपी के इस किले को समाजवादी पार्टी ने ढाहने का काम किया है. समाजवादी पार्टी के नव निर्वाचित सांसद नीरज मौर्य ने बीजेपी के दो बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप को हराने का काम किया है.

नीरज मौर्य ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि मैं आंवला की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं. उन्होंने कहा हमें उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा. नीरज मौर्य ने कहा कि आंवला की जनता का मैं धन्यवाद करता हूं. उन्होंने हम पर विश्वास किया. मीडिया का भी आभार व्यक्त करता हूं. अखिलेश यादव की सोच का साथ दिया.

चुनाव जीतने के बाद क्या बोले नीरज मौर्य?

नीरज मौर्य  ने कहा कि आंवला में महिलाओं ने कहा की वो सिलेंडर नहीं भरवा पा रही हैं. महंगाई बहुत ज्यादा है, बेरोजगारी है. मोदी ने महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं की. इसलिए यूपी में जहां वो अस्सी जितने की बात कह रहे थे, वो 36 पर आ गए. इस प्रदेश में बहुत बड़ा सामाजिक परिवर्तन हुआ है. अयोध्या सीट जनरल सीट है, वहां से एक शेड्यूल कास्ट अवधेश प्रसाद जीते हैं. जनता ने कितना बड़ा तमाचा मारा है. शायद उनका अहसास उनको है कि नहीं, लेकिन यही व्यवस्था हमारी जो पीडीए की अवधारणा है. अखिलेश यादव की जो सोच है. समाज में सबको सम्मान मिले वो उन्होंने अयोध्या से करके दिखाया.

नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना 

नीरज मौर्य ने कहा कि हमें भरोसा है कि इंडिया गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब होगा. मोदी की गारंटी, सरकार इन सबको जनता 10 साल से देख रही थी. जनता से जो वादे किए हैं उनको पूरा किये जाएंगे. मोदी अपने को भगवान का भक्त कहते हैं. अभी कन्याकुमारी में जाकर विवेकानंद के स्थान पर ध्यान लगाया तो उन्हें विवेकानंद के विचारों को अपने में उतार ले तो अच्छा रहेगा.

''नौजवानों को रोजगार मिले''

नीरज मौर्य ने कहा कि आंवला की जनता से मैंने जो चुनाव में बात की है उन मुद्दों पर हम समय समय पर आंवला की जनता के पास जाएंगे. नौजवानों को रोजगार मिले, वो बहुत दुखी हैं. किसान अपने घर में रात बिताए, जो छुट्टा जानवर हैं, जो तड़प तड़प कर मर रहे हैं उन्हें सही जगह ले जाया जाए. भारत की जनता बीजेपी को हटाना चाह रही थी. देश की जनता मोदी सरकार को नहीं चाहती है. विभिन्न दलों के नेता समझ रहे हैं. 

''अखिलेश यादव चुनौती से घबराने वाले नहीं हैं''

नीरज मौर्य ने कहा कि यूपी के अंदर सपा की 37 आई है. बीजेपी ने सत्ता का दुरुपयोग किया वरना हमारी सीट 50 से अधिक आने वाली थी. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनौती से घबराने वाले नहीं हैं. काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बीजेपी की दो बार चढ़ गई अब नहीं चढ़ने वाली. उन्होंने कहा की हमने जनता से वादा किया था कि मैं अपनी लोकसभा की सभी पांचों विधानसभाओं में जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करुंगा. मैं हर विधानसभा के लिए दिन तय करके वहीं जनता से मिलूंगा.

ये भी पढ़ें: घोसी क्यों हार गए अरविंद राजभर? ओपी राजभर ने बता दी असली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुशीनगर में कार और ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर, 6 की मौत 2 घायल
कुशीनगर में कार और ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर, 6 की मौत 2 घायल
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
गोरखपुर से BJP का 2027 चुनावी शंखनाद, नितिन नवीन और योगी करेंगे पदयात्रा
गोरखपुर से BJP का 2027 चुनावी शंखनाद, नितिन नवीन और योगी करेंगे पदयात्रा
संभल में 100 करोड़ का बीमा घोटाला खोला, IPS अनुकृति को मिलेगा पदक
संभल में 100 करोड़ का बीमा घोटाला खोला, IPS अनुकृति को मिलेगा पदक

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
Embed widget