एक्सप्लोरर

UP Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- 'प्रतापगढ़ में 40 से ज्यादा प्रधानों पर मुकदमे दर्ज'

UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ प्रतापगढ़ में 40 से ज्यादा प्रधानों पर मुकदमे दर्ज हैं क्योंकि वे लोकसभा की तैयारी कर रहे हैं.

Pratapgarh News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) वैसे तो हमेशा ही बीजेपी सरकार पर हमलावर नजर आते हैं, लेकिन इस बार अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है और कहा कि हर जगह सिर्फ कौन किस दल का है, यह देखकर उस पर मुकदमे लग रहे हैं. सिर्फ प्रतापगढ़ में 40 से ज्यादा प्रधानों पर मुकदमे दर्ज हैं क्योंकि वे लोकसभा की तैयारी कर रहे हैं.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा कि पहले तो सरकार बेईमानी करती है और अगर आप उसके खिलाफ खड़े हो जाएं तो आप पर मुकदमे करती है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के 6 साल हो गए हैं, लेकिन नौजवानों को नौकरी, रोजगार अभी तक नहीं मिला.

 

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
इतना ही नहीं रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरिफ और सारस की दोस्ती को लेकर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये दूसरों के दुख से सुखी होने वाले लोग हैं, सारस तक की ख़ुशी इनसे देखी नहीं गयी. ये पक्षियों तक की खुली उड़ान के ख़िलाफ़ हैं, ये भला इंसान की आज़ादी की बात क्या करेंगे.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि छह साल पूरा कर अपनी छठी मनाने वाली उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार की उपलब्धि केवल बुल और बुलडोज़र ही है. अखिलेश यादव ने अतीक अहमद की गाड़ी पलटने को लेकर पूछे गए सवाल पर भी बड़ी प्रतिक्रिया थी. दरअसल, उनसे जेपीएस राठौड़ के बयान 'तैयार रहें' के बारे में पूछा गया था जिस पर उन्होंने कहा क‍ि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री को बता दिया होगा कि कहां और कब गाड़ी पलटेगी.

यह भी पढ़ें:-

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दिल्ली दौरा, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget