एक्सप्लोरर

NEET-JEE परीक्षा: अखिलेश यादव बोले- 'जान के बदले एग्जाम, नहीं चलेगा'

नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं को टालने की मांग छात्रों का एक वर्ग कर रहा है, जिसका विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दल समर्थन कर रहे हैं. परीक्षा स्थगित करने के लिए विपक्ष की राज्य सरकारें सुप्रीम कोर्ट में पुर्नविचार याचिका दायर करेंगी.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को कहा कि कोरोना संक्रमण काल में बीजेपी की ओर से यह तर्कहीन बात फैलायी जा रही है कि जब लोग दूसरे कामों के लिए घर से निकल रहे हैं तो परीक्षा क्यों नहीं दे सकते.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से जारी परीक्षार्थियों और अभिभावकों के समर्थन में और परीक्षाओं व भाजपा के ख़िलाफ़ खुले पत्र में कहा गया, 'बीजेपी की तरफ से ये हास्यास्पद और तर्कहीन बात फैलायी जा रही है कि जब लोग दूसरे कामों के लिए घर से निकल रहे हैं तो परीक्षा क्यों नहीं दे सकते?'

खुले पत्र में एक नारा भी लिखा गया है, आइये मिलकर कहें, 'जान के बदले एग्जाम' नहीं चलेगा-नहीं चलेगा!!'

अखिलेश यादव ने कहा- अखिलेश लोगों को बाहर निकलने पर बाध्य कर रही है सरकार पत्र में कहा गया कि भाजपाई सत्ता के मद में ये भी भूल गये कि लोग मजबूरी में निकल रहे हैं और जो लोग घर पर रहकर बचाव करना भी चाहते हैं, सरकार परीक्षा के नाम पर उन्हें बाहर निकलने पर बाध्य कर रही है.

अखिलेश यादव ने सराकर से पूछा ये सवाल अखिलेश यादव ने पत्र में कहा, 'ऐसे में अगर किसी परीक्षार्थी, उनके संग आए अभिभावक या घर लौटने के बाद उनके संपर्क में आए घर के बुजुर्गों को संक्रमण हो गया तो उसकी कीमत क्या ये सरकार चुकाएगी ?'

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘भाजपा ये समझ चुकी है कि बेरोज़गारी से जूझ रहा युवा, कोरोना, बाढ़ व अर्थव्यवस्था की बदइंतज़ामी से त्रस्त ग़रीब, निम्न व मध्य वर्ग अब कभी उसको वोट नहीं देगा, इसीलिए वो युवाओं और अभिभावकों के ख़िलाफ़ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई कर रही है, भाजपा को सिर्फ़ वोट देनेवालों से मतलब है,’’

NEET-JEE परीक्षा स्थगित कराने पर अड़ीं विपक्षी राज्य सरकारें

नीट-जेईई परीक्षाओं का मामला थमता नहीं दिख रहा है. मामले में अब राजनीति भी तेज हो गई है. नीट जेईई के परीक्षा स्थगित करने के लिए विपक्ष की राज्य सरकारें सुप्रीम कोर्ट में पुर्नविचार याचिका दायर करेंगी. सोनिया गांधी के साथ सात मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एडवोकेट जनरल को विपक्षी दलों के राज्य सरकार से बात करके सुप्रीम कोर्ट में पुर्नविचार याचिका दायर करने के निर्देश दिए है.

बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और सहयोगी दलों के सीएम के साथ बैठक की. इस बैठक में ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं. सोनिया गांधी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को देखते हुए परीक्षाएं स्थगित होनी चाहिए.

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.43 करोड़ पहुंची, 24 घंटे में आए 2.71 लाख मामले, 6308 की मौत

देश में पिछले 24 घंटों में आए रिकॉर्ड 75 हजार नए मामले, अबतक 60 हजार लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget