एक्सप्लोरर

मोनू हत्याकांड का खुलासाः प्रेमिका ने ही की थी अपने दूसरे प्रेमी के साथ हत्या

सेल्समैन मोनू की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से आला ए कत्ल और घटना के वक्त पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं।

एबीपी गंगा, बरेली। सेल्समैन मोनू की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से आला ए कत्ल और घटना के वक्त पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस अफसरों का मानना है कि सेल्समैन मोनू की हत्या लव ट्रायंगल के चलते हुई थी। जिसका पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है।

बता दें कि बरेली के भूड़ पट्टी इलाके के रहने वाले मोनू सक्सेना का शव कुमार टॉकीज के नजदीक जली हालत में मिला था। पॉश इलाके में हुई मोनू की हत्या के बाद एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने क्राइम ब्रांच और शहर कोतवाली पुलिस को जल्द ही इस वारदात का खुलासा करने के दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने सबसे पहले सर्विलांस के जरिये मृतक मोनू की काल डिटेल्स निकाली। जिसके बाद पुलिस ने उमा शुक्ला नामक एक महिला को गिरफ्तार किया।

उमा ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि मोनू और उसके काफी दिनों तक प्रेम संबंध थे लेकिन कुछ दिनों से वह सुनील को दिल दे बैठी थी। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे लेकिन मोनू को पहले ही दोनों के बारे में पता चल गया। जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। जिसके बाद उमा ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर मोनू की हत्या की प्लांनिग कर डाली। उमा ने प्लानिंग कर मोनू को बुलाया। उसके बाद सुनील को भी मौके पर भेजकर उसकी हत्या करा दी।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सबसे पहले उमा ने मोनू को फोन करके सुनसान इलाके में बुलाया और फिर उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। उसके बाद सुनील ने मोनू का गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने तसल्ली करने के लिए मोनू के शव में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। फिलहाल, पुलिस ने सुनील और उमा शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने यह भी बताया कि वर्ष 2014 में उमा शुक्ला की शादी बुलंदशहर में हुई थी लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति से अनबन हो गई। जिसके बाद उमा ने अपने पति पर कोर्ट केस कर दिया और वापस आकर अपने मायके में रहने लगी। यही पर उसकी मुलाकात मोनू से हुई फिर सुनील से हुई और आज दोनों की प्रेम कहानी का दुःखद अंत भी हो गया ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Embed widget