एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी के पक्ष में माहौल बना रहे अमित शाह, गली में पहुंचकर हाथ मिलाए तो लोगों ने कहा...

लोगों ने अमित शाह से हाथ मिलाया और जब उन्होंने लोगों को पंपलेट देकर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की बात कही तो लोगों ने मुस्कुराते हुए कहा कि हम बीजेपी के साथ थे और बीजेपी के साथ ही रहेंगे.

UP Assembly Election 2022: गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार करने सहारनपुर के न्यू शारदा नगर पहुंचे. गली नंबर 36 में उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. गृह मंत्री अमित शाह को देख न्यू शारदा नगर के लोगों ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा नेता उनके घर पर आएगा. लोगों ने पुष्प वर्षा कर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया और कहा अब हमें सोचना पड़ेगा.

लोगों ने कहा हम बीजेपी के साथ
बूढ़े बच्चे महिला और युवा सभी वर्ग के लोग अमित शाह को देखने और उनसे मिलने के लिए अपने घर के बाहर खड़े नजर आए. लोगों ने अमित शाह से हाथ मिलाया और जब उन्होंने लोगों को पंपलेट देकर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की बात कही तो लोगों ने मुस्कुराते हुए कहा कि हम बीजेपी के साथ थे और बीजेपी के साथ ही रहेंगे.

शाह बना रहे माहौल
अमित शाह का यह दौरा बीजेपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि सहारनपुर उत्तर प्रदेश के राजनीति का प्रवेश द्वार कहा जाता है. ऐसे में सहारनपुर से अगर बीजेपी के पक्ष में हवा बनती है तो उसका सीधा लाभ पूरे प्रदेश में बीजेपी को मिल सकता है. यही वजह है कि अमित शाह मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी के लिए माहौल बनाने का काम कर रहे हैं.

बीजेपी के प्रदेश सचिव और सहारनपुर के प्रभारी चंद्रमोहन ने कहा कि अमित शाह का दौरा सहारनपुर ही नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए काफी अहम साबित होने वाला है क्योंकि मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से जो बीजेपी के पक्ष में माहौल बन रहा है उसकी धूम पूरे प्रदेश में दिखाई और सुनाई पड़ेगी.

2017 से ज्यादा सीटें जीतेंगे-चंद्रमोहन
चंद्रमोहन ने कहा, जिस तरह से गृह मंत्री अमित शाह को समर्थन मिल रहा है उसको देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि 2017 से ज्यादा सीटें बीजेपी 2022 में लेकर आ रही है. इस बार प्रदेश की जनता ने मोदी और योगी के काम को देखा है जिसकी सराहना चारों तरफ हो रही है. उदाहरण के तौर पर सहारनपुर में जिस तरह से अमित शाह के ऊपर जनता पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन कर रही है वो विपक्षियों के लिए काफी है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने बीजेपी नेताओं को दी धमकी, जानिए क्या-क्या कहा

UP Election 2022: अखिलेश यादव पर जमकर बरसे जेपी नड्डा, बोले-इनके सभी उम्मीदवार जेल जा चुके हैं

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget