एक्सप्लोरर

बीजेपी के पूर्व विधायक ने अभिनेत्री संग रचाई शादी, कहा- उर्मिला मेरी धर्मपत्नी हैं...

Saharanpur News:भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच चला आ रहा मतभेद खत्म हो गया है. दोनों अब पति-पत्नी की तरह रहेंगे. प्रेसवार्ता में किया खुलासा.

UP News: सहारनपुर में लंबे समय से विवादों में रहे उत्तराखंड से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच चला आ रहा मतभेद खत्म हो गया है. ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने सार्वजनिक रूप से उर्मिला सनावर को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है.
जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर एक साथ मीडिया के सामने आए. इस दौरान उर्मिला नववधू के परिधान में दिखाई दीं और दोनों के चेहरों पर सुकून और संतोष की झलक देखने को मिली.

दोनों ने एक दूसरे को स्वीकारा

पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि यह सच्चे प्यार की जीत है. मैं उर्मिला से पहले ही कहता रहा हूं कि वह इस मामले को मीडिया में न लाएं, क्योंकि मेरी कुछ मजबूरियां थीं. लेकिन अब मैंने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है और इसकी सार्वजनिक घोषणा भी कर रहा हूं.

राठौर ने कहा कि 23 मई को उर्मिला के घर पर हुए हमले की जांच हो रही है और यह किसी साजिश का हिस्सा था. उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे, लेकिन अब सारा विवाद समाप्त हो चुका है. मैंने अपनी पहली पत्नी और परिवारजनों को भी इस निर्णय के बारे में समझा लिया है. अब कोई विवाद नहीं है.

अभिनेत्री ने जाहिर की अपनी ख़ुशी

इस मौके पर अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे आज ‘मिशन सिंदूर’ की जीत मिली है. मैंने जो संघर्ष किया, उसका फल आज मिला है. अपने हक के लिए एक महिला को लड़ना पड़ता है और मैंने भी वही किया.
सोशल मीडिया पर दिए गए तीखे बयानों पर उर्मिला ने कहा कि वह गुस्से में थीं. यह सब उनके संघर्ष का हिस्सा था. समाज में दूसरी पत्नी के रूप में स्वीकार होना आसान नहीं होता। लेकिन मैंने अपने प्रेम और अधिकार की लड़ाई जीत ली ह.
उर्मिला ने कहा कि उनके और सुरेश राठौर के बीच जो गलतफहमियां थीं, वह अब समाप्त हो चुकी हैं और दोनों अब एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं.

दोनों ने शादी की हामी भरी

सुरेश राठौर ने कहा कि अब हम दोनों मिलकर अपने सामाजिक, राजनीतिक और वैवाहिक जीवन को एक नई दिशा देने का प्रयास करेंगे. मेरा प्रयास रहेगा कि अब कोई भी विवाद न हो और मेरी छवि को फिर से संवारा जा सके.

(सहारनपुर से मुकेश गुप्ता की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget