एक्सप्लोरर

प्लाजमा डोनेट करने के लिये सहारनपुर कमिश्नर की अनोखी पहल, 'कॉफी विद कमिश्नर' से डोनर को करेंगे प्रेरित

सहारनपुर में कोरोना का व्यापक असर देखने को मिला है. जिले में ठीक हो चुके कोरोना संक्रमित लोगों को प्लाजमा डोनेट करने लिये यहां कमिश्नर ने अनोखी मुहिम चलाई है. पढ़ें ये पूरी रिपोर्ट.

सहारनपुर. करण जौहर के मशहूर शो कॉफी विद करण को तो आपने देखा ही होगा, इस शो से हर कोई परिचित है. एक ऐसी ही पहल सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त संजय कुमार करने जा रहे हैं. कॉफी विद कमिश्नर... अंतर इतना है कि कॉफी विद करण में मशहूर फिल्मी हस्तियों से रूबरू होते थे और मंडल आयुक्त सहारनपुर कॉफी विद कमिश्नर में रूबरू होंगे, प्लाज्मा डोनर से. जी हां, कोरोना संक्रमण को मात दे चुके वह लोग जो अब दूसरे कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों की जान बचा सकते हैं, केवल अपना प्लाज्मा डोनेट कर ऐसे ही लोगों को प्रोत्साहित करने, ऐसे दानदाताओं का अभिनंदन करने के लिए कमिश्नर ने यह एक नई पहल शुरू की है.

इस तरह होगा आयोजन

वह शख्स को अपने कार्यालय में बुलाएंगे और उनके साथ कॉफी पिएंगे, साथ ही उनको एक प्रशस्ति पत्र भी देंगे. इतना ही नहीं, इन डोनर्स को बाकायदा प्रशासन की ओर से गाड़ी भेज कर घर से बुलाया जाएगा और घर तक बाद में छुड़वाया भी जाएगा. कोरोना संक्रमण से इस दौर में हर कोई सहमा हुआ है, हर कोई डरा हुआ है. लगभग 40,00000 से भी ज्यादा आबादी वाले सहारनपुर जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े छह हजार के लगभग पहुंच गई है.

जबकि अभी तक 86 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. ऐसे में कोरोना के इलाज में प्लाजमा थेरेपी बड़ी कारगर साबित हो रही है. क्योंकि इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है. लेकिन अफसोस जिले में प्लाज्मा डोनर ही नहीं मिल रहा है. लगातार हो रही मौत से आहत कमिश्नर संजय कुमार ने इस अनोखी पहल की शुरुआत की है.

स्कूल दोस्त ने दी सलाह

कमिश्नर ने बताया कि यह ख्याल, उन्हें अपने स्कूल के दोस्त जो कि अब डॉक्टर हैं, से बात करने के बाद आया. उसके बाद उन्होंने यहां पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस सोढ़ी से बात की और इस प्लाज्मा थेरेपी के बारे में विस्तृत जानकारी ली. इतना ही नहीं, यह भी जाना यह थैरेपी कितनी सुरक्षित है और कितनी नहीं. कमिश्नर ने बताया कि जैसे ही डोनर मिलेगा यह उनके लिए बेहद सुखद बात होगी.

उनका इस पहल को शुरु करने का उद्देश्य यही है कि सहारनपुर में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों को रोका जाए, इसलिए उन्होंने प्लाज्मा डोनेट करने वाले दानवीरों का उत्साह बढ़ाने और उन्हें देखकर अन्य लोग प्रेरित हो, प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा को लेकर संपर्क करें, इसके लिए कॉफी विद कमिश्नर की व्यवस्था की है.

मरीजों की जान बचाई जा सकेगी

इस व्यवस्था में वह स्वयं अपने साथ कॉफी पीने का अवसर देंगे, कमिश्नर संजय कुमार का मानना है, इससे लोगों में जागरुकता आएगी और कोरोना की चपेट में आने वाले मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकेगी. कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हों, ज्यादा से ज्यादा डोनेट करें, इसके लिए जो लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, उनकी काउंसलिंग भी कराई जाएगी. ताकि प्लाज्मा डोनेट को लेकर उनके मन या दिमाग में कोई भी गलतफहमी या पूर्वाग्रह हो तो उसे दूर किया जा सके. इसके लिए उनके पास जो लोग ठीक हो चुके हैं, उनके नाम पता और नंबर सभी हैं और इसके लिए उन्होंने एक प्रशासनिक अधिकारी, एक न्यायिक अधिकारी और एक चिकित्सक की एक टीम बनाई है.

जो लोगों को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए काउंसलिंग भी करेंगे और उन्हें इसकी विस्तृत रूप से जानकारी भी देंगे. इतना ही नहीं उन्हें हर तरह की सुविधा मुहैया कराना भी प्रशासन की जिम्मेदारी होगी. कमिश्नर ने बताया कि उन्हें उम्मीद है उनकी इस पहल से निश्चित रूप से लोग प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आएंगे.

प्लाजमा डोनेट करने में किसी तरह की नहीं होता है दिक्कत

इस बारे में जब हमने ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ वीरेंद्र कुमार दत्त से बात की तो उन्होंने बताया कि प्लाज्मा डोनेट करने के लिए किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता और ना ही कोई कमजोरी आती है. जो व्यक्ति कोरोना को मात देकर आ चुका हो और उसे ठीक हुए 17 दिन हो गए हो, वह व्यक्ति प्लाज्मा डोनेट कर सकता है.

प्लाज्मा डोनेट करने के लिए किसी ऑपरेशन या किसी कट की जरूरत नहीं है. जैसे ब्लड डोनेट किया जाता है वैसे ही प्लाज्मा डोनेट किया जाएगा और एक हफ्ते के आराम के बाद व्यक्ति अपने सभी काम कर सकता है. उसे किसी भी तरह की अस्वस्थता महसूस नहीं होगी. वह पूर्ण रूप से स्वस्थ होगा अगर किसी को कोई गलतफहमी है तो वह इस बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकता है.

ये भी पढ़ें.

गोरखपुर: जिला चिकित्‍सालय में स्‍थापित हुई टेली म‍ेडिसिन यूनिट, अब कॉल कर हाल बताइए और इलाज कराइए

प्रयागराज: सीएम योगी ने प्रयागराज को दी 220 बेड के सुपर स्पेशलिटी कोविड हॉस्पिटल की सौगात

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget