एक्सप्लोरर

कंगना रनौत मामले पर बोलीं साध्वी प्राची, महिला आयोग क्यों चुप है?

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कंगना रनौत को लेकर शिवसेना और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शिवसेना और ठाकरे परिवार की फितरत बन गई है महिला का अपमान करना.

मुजफ्फरनगर. रविवार को जनपद मुजफ्फरनगर पहुंची फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने शिवसेना सांसद संजय राउत के फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध किया. उन्होंने शिवसेना और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. साध्वी प्राची ने कहा कि ठाकरे परिवार की महिला को अपमानित करने की फितरत बन गई है. महाराष्ट्र में मुंबई के अंदर अन्य लोगों को जलील करना भी इनकी फितरत बन गई है.

महिला आयोगी की चुप्पी पर उठाए सवाल

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची ने कहा कि मुझे इस बात का अफसोस है कि आखिर महिला आयोग कहां है? कंगना रनौत को सरेआम धमकी दी जा रही है और उसे मुंबई में नहीं घुसने दिया जाएगा, इस तरह की बात की जा रही है. यही नहीं कंगना रनौत को अपशब्द कहकर कितनी गंदी भाषा का प्रयोग वहां की सरकार के नेता कर रहे हैं किस लिए? उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत में कहीं ना कहीं इन लोगों का हाथ है, इसलिए यह लोग भयभीत हैं और कंगना रनौत पर इस तरह की भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं. साध्वी ने दोहराया कि मुझे तो अफसोस है, आखिर महिला आयोग क्यों चुप्पी साधे हुए है?

महिला आयोग का दरवाजा खटखटाए कंगना

इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. यह बड़े नेता कांग्रेस की शह पर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. इनकी जेल के अंदर जगह होनी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है और लोकतांत्रिक देश में इस तरह की बात करना उचित नहीं है. हिंदुस्तान में सबको रहने का अधिकार है. यह महाराष्ट्र, मुंबई किसी के बाप की जागीर नहीं है इसलिए ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कंगना रनौत को महिला आयोग का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें.

यूपी: मोबाइल चोरी की शिकायत करने पर बुजुर्ग संन्यासी की पीट पीटकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget