एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में क्यों उमड़ रही है भीड़? साध्वी निरंजन ज्योति ने बताई वजह

UP Politics: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ रही भीड़ पर कहा कि अगर कोई नेता सड़क पर निकलेगा तो जनता वहां पर इकट्ठा हो ही जाएगी.

Sadhvi Niranjan Jyoti On Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस (Congress) की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) में उमड़ रही भीड़ को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी (BJP MP) सांसद साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने निशाना साधा है. उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह टूट चुकी है. वो पार्टी को जोड़ने के लिए ये सब कर रहे हैं. राहुल गांधी की यात्रा में जनता जो सड़क पर आ रही है, तो कोई भी नेता रोड पर निकलेगा वहां जनता आ ही जायेगी.

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राहुल गांधी वो व्यक्ति हैं कि गंगा गए गंगादास, यमुना गए यमुनादास. उनकी प्रवक्ता कहती हैं कि जो भी धार्मिक स्थल मिलेगा राहुल गांधी वहां जाएंगे, लेकिन पूजा स्थल जाना एक अलग विषय है और वहां आस्था रखना एक अलग विषय है. रास्ता में कोई मिल जाना है इसका मतलब राजनीति हो रही है. यही लोग हमेशा राम को नकारते थे अब राम भक्त हनुमान के मंदिर में जा रहे हैं. राम सेतु काल्पनिक है यह बात उनकी मां ने कही थी. 

ओबीसी आरक्षण को लेकर सपा-बसपा पर पलटवार

बीजेपी सांसद ने ओबीसी आरक्षण को लेकर भी सपा, बसपा पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ओबीसी के नाम से नारा लगाने वाले लोग ओबीसी आयोग का गठन नहीं करा पाए थे. दोनों पार्टियों ने कांग्रेस को समर्थन दिया था तब भी ओबीसी आयोग नही बनवा पाए. दलितों और बाबा साहब के नाम पर राजनीति करते रहे लेकिन सम्मान बीजेपी ने दिलाया है. 

आम आदमी पार्टी पर भी साधा निशाना

साध्वी निरंजन ज्योति ने इस दौरान दिल्ली की आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने जेल में बंद आप के मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा जेल के अधिकारियों को धमकी देने पर कहा कि आम आदमी पार्टी कहती है कि वो नव उदय पार्टी है. नव उदय पार्टी होते हुए मंत्री साल भर से जेल में पड़े हुए हैं और इस्तीफा तक नहीं दिया है. पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री जेल में चले गए, उनका काम है धमकी देना. जो वीडियो वायरल हुआ है वो सच है कोई गलत वीडियो नहीं है. वो धमकी इसलिए दे रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि जेल में आम कैदियों के लिए अलग कानून है. तुम मंत्री हो, तो क्या तुम्हारे लिए अलग कानून होगा, यह तो गलत बात है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन का राहुल गांधी को भी मिलेगा निमंत्रण', देवेंद्र फडणवीस का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चलते समय कब एक्सीडेंट हो जाए...', IAS रिंकू सिंह राही का छलका दर्द
'चलते समय कब एक्सीडेंट हो जाए...', IAS रिंकू सिंह राही का छलका दर्द
अमरोहा में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
अमरोहा में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
सहारनपुर देहात सीट पर कौन मारेगा बाजी? सपा-कांग्रेस गठबंधन बदलेगा पूरा गेम!
सहारनपुर देहात सीट पर कौन मारेगा बाजी? सपा-कांग्रेस गठबंधन बदलेगा पूरा गेम!
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget