एक्सप्लोरर

अतिक्रमण कर बने धार्मिक स्थल हटाने के लिए कानून लाएगी योगी सरकार, संतों ने किया फैसले का स्वागत

यूपी की योगी सरकार अतिक्रमण कर बने धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए कानून लाने जा रही है. अयोध्या के संतों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है.

अयोध्या. उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए कानून बनाए जाने की सूचना पर अयोध्या के संत समाज ने स्वागत किया है. संतों ने कहा कि अवैध तरीके से बनाए गए धार्मिक स्थलों को हटाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसका निर्माण करने वालों पर कठोर कार्रवाई भी होनी चाहिए.

रामलला के प्रधान पुजारी ने भी किया फैसले का स्वागत रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अवैध निर्माण और सार्वजनिक स्थल पर धार्मिक स्थल बनाए जाना अनुचित है. अराजकता का माहौल है, जो जहां चाहता है वहीं पर मंदिर-मस्जिद बना लेता है. सार्वजनिक स्थल पर बना हुआ धार्मिक स्थल जो अवैध है उसको हटाया जाना जरूरी है. दंड का प्रावधान किया गया है वह भी बहुत जरूरी है. अतिक्रमण कर बने धार्मिक स्थल हटाने के लिए कानून लाएगी योगी सरकार, संतों ने किया फैसले का स्वागत

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जब तक दंड नहीं होगा तब तक धार्मिक स्थल अवैध तरीके से निर्मित होते रहेंगे. सरकार को इस नियम को पास करके शक्ति से लागू कर देना चाहिए. सार्वजनिक स्थल पर बने हुए धार्मिक स्थलों को शक्ति के साथ हटाया जाना चाहिए. अवैध धार्मिक स्थलों से यातायात बाधित होता है इससे सामान्य जनता को समस्या होती है.

वहीं, संत परमहंस दास ने कहा कि धार्मिक स्थल को सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए लोग हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. यह निंदनीय है और देवी-देवताओं का स्थल आस्था का विषय होना चाहिए. ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. हम धर्माचार्य इसकी सराहना करते हैं और लोगों से अपील करते हैं कि धार्मिक स्थल अपनी निजी जमीन पर बनाएं ना कि सार्वजनिक संपत्ति या सरकारी संपत्ति पर.

ये भी पढ़ें:

Kumbh 2021: CM रावत बोले- कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नहीं होगी पाबंदी, मिलेंगी सभी सुविधाएं

विपक्षी दलों पर बरसे BJP विधायक सुरेंद्र सिंह, कहा- BSP व्यापारी तो SP शरारती पार्टी, और कांग्रेस...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में आए अमरमणि तो बदल जाएंगे पूर्वांचल के समीकरण! क्या है संकेत?
कांग्रेस में आए अमरमणि तो बदल जाएंगे पूर्वांचल के समीकरण! क्या है संकेत?
सीतापुर में बवाल, BJP कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीतापुर में बवाल, BJP कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सहारनपुर: मस्जिद पक्ष को HC से बड़ी राहत, 3 हफ्ते में मांगा एफिडेविट
सहारनपुर: मस्जिद पक्ष को HC से बड़ी राहत, 3 हफ्ते में मांगा एफिडेविट
मुजफ्फरनगर: किन्नर के लिए पत्नी को तीन तलाक देकर फरार हुआ पति
मुजफ्फरनगर: किन्नर के लिए पत्नी को तीन तलाक देकर फरार हुआ पति

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया को साथ लाएगा भारत? सलमान खुर्शीद ने की BRICS की तारीफ, जानें क्या कहा
दुनिया को साथ लाएगा भारत? सलमान खुर्शीद ने की BRICS की तारीफ, जानें क्या कहा
DUSU 2026 के लिए NSUI-ABVP ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, किस पद कौन है कैंडिडेट?
DUSU 2026 के लिए NSUI-ABVP ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, किस पद कौन है कैंडिडेट?
BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- 'डॉलर पर...'
BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, जमकर की भारत की तारीफ
'वो मालिक जैसा बर्ताव कर रहे', लगातार 5 हार पर राहुल द्रविड का रिएक्शन
'वो मालिक जैसा बर्ताव कर रहे...', लगातार 5 हार पर राहुल द्रविड का रिएक्शन
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' का कब्जा, 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के आगे 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
BRICS को लेकर बौखलाया अमेरिका, कहा- '...लेकिन युद्ध उन्हें बांटता है'
BRICS को लेकर बौखलाया अमेरिका, कहा- '...लेकिन युद्ध उन्हें बांटता है'
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
त्रिपाठी, बालियान और अब निषाद- यूपी में हत्याओं पर सियासत, 2027 से पहले वोट बैंक का खेल
त्रिपाठी, बालियान और अब निषाद- यूपी में हत्याओं पर सियासत, 2027 से पहले वोट बैंक का खेल
Embed widget