एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव 2026

(Source:  Poll of Polls)

हमीरपुर: झगड़े के बीच-बचाव में साधु की मौत, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हमीरपुर में ट्रैक्टर और जीप की मामूली भिड़ंत के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था, उसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी से वार कर दिया. मौके पर मौजूद साधु वेशधारी शख्स ने युवक को बचाने की कोशिश की तो एक लाठी उनके भी सिर में जा लगी.

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में बसोरिया गांव के पास ट्रैक्टर-जीप की भिड़ंत के बाद दो पक्षों के बीच हुए झगड़े को शांत कराने में लाठी की चोट लगने से एक साधु वेशधारी व्यक्ति की मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

लाठी से किया गया वार हमीरपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि, ''घटना बृहस्पतिवार की है. बसोरिया गांव के पास ट्रैक्टर और जीप की मामूली भिड़ंत के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था, उसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी से वार कर दिया. वहां मोटरसाइकिल पर अपने एक सहयोगी के साथ मौजूद साधु वेशधारी रतीराम यादव (45) ने पिट रहे युवक को बचाने की कोशिश की तो एक लाठी उनके भी सिर में जा लगी, जिससे वे बेहोश होकर वहीं गिर पड़े थे.''

इलाज के दौरान हुई मौत सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि, ''कुछ ग्रामीणों ने शुरू में डायल 112 को फोन कर सड़क दुर्घटना होने की सूचना दी थी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आई." एएसपी ने बताया कि, ''घायल साधु रतीराम यादव को बेहोशी की हालत में जिले के अस्पताल से कानपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गयी.''

एक आरोपी गिरफ्तार सिंह ने बताया कि, ''रतीराम मूलरूप से बिवांर थाना क्षेत्र के निवासी थे और मुस्करा क्षेत्र में अपने तिपहिया वाहन (टैक्सी) चलवाते थे. पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों की तहरीर पर शनिवार को चार व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर रोहित राजपूत नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.''

यह भी पढ़ें:

UP Coronavirus Update: यूपी में कोरोना के 2277 नए केस, अब तक 6854 लोगों की हो चुकी है मौत

पर्यटन और पुरातत्व विभाग के गैरजिम्मेदार रवैये से प्रतिबंधित हुआ ताजमहल का ट्विटर अकाउंट, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में पहाड़ पर भड़की भीषण आग, तेज हवा से फैली लपटें, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
महोबा में पहाड़ पर भड़की भीषण आग, तेज हवा से फैली लपटें, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
नैनीताल में बाइक से टकराया तेंदुआ, पहिए में फंसा, हाईवे पर अफरा-तफरी, देखें Video
नैनीताल में बाइक से टकराया तेंदुआ, पहिए में फंसा, हाईवे पर अफरा-तफरी, देखें Video
एग्जिट पोल: ममता बनर्जी का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, '...हराने के लिए जमकर वोट किया'
एग्जिट पोल: ममता बनर्जी का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, '...हराने के लिए जमकर वोट किया'
पश्चिम बंगाल को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी के पक्ष में जनता ने बड़े पैमाने पर...'
पश्चिम बंगाल को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी के पक्ष में जनता ने बड़े पैमाने पर...'

वीडियोज

Sansani: हिजबुल्लाह के सीक्रेट ठिकानों की अनदेखी पिक्चर ! | Crime News | America
Sandeep Chaudhary On Exit Poll: कहां किसकी जीत..किसका सूपड़ा साफ | BJP | TMC | Poll of Polls on ABP
West Bengal Exit Poll 2026: क्या हार रही हैं दीदी ? | PM Vs Mamata | Chanakya Exit Poll
West Bengal Exit Poll 2026: ममता बनर्जी की सत्ता पर संकट? जानिए पूरा गणित | BJP Vs TMC | Mamata
West Bengal 2026 Phase 2 Voting: बंगाल में एक्शन मोड पर प्रशासन... | BJP | TMC | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किंग चार्ल्स सहमत, अमेरिका कभी भी ईरान को...’ डोनाल्ड ट्रंप ने ये क्या कह दिया?
‘किंग चार्ल्स सहमत, अमेरिका कभी भी ईरान को...’ डोनाल्ड ट्रंप ने ये क्या कह दिया?
मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत, 13 की हालत नाजुक
मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत, 13 की हालत नाजुक
MI vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज, 243 रन बनाकर भी हारी मुंबई
सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज, 243 रन बनाकर भी हारी मुंबई
कंटेंट क्रिएटर संग वायरल वीडियो पर राहुल रॉय ने किया रिएक्ट, बोले- मजबूरी हो गई थी
कंटेंट क्रिएटर संग वायरल वीडियो पर राहुल रॉय ने किया रिएक्ट, बोले- मजबूरी हो गई थी
'4 मई के बाद रात को 2 बजे भी महिलाएं...', बंगाल चुनाव पर अनिल विज का बड़ा दावा
'4 मई के बाद रात को 2 बजे भी महिलाएं...', बंगाल चुनाव पर अनिल विज का बड़ा दावा
London News: लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू बाजी, दो याहूदियों को बनाया निशाना, हमलावर अरेस्ट
लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू बाजी, दो याहूदियों को बनाया निशाना, हमलावर अरेस्ट
West Bengal Election 2026: किसके पास होती है स्ट्रॉग रूम की चाबी, बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद जहां रखी जाएंगी ईवीएम
किसके पास होती है स्ट्रॉग रूम की चाबी, बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद जहां रखी जाएंगी ईवीएम
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को लगाया फोन, जानें किस मुद्दे पर हुई डेढ़ घंटे बातचीत, जेलेंस्की को लेकर क्या कहा?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को लगाया फोन, जानें किस मुद्दे पर हुई डेढ़ घंटे बातचीत, जेलेंस्की को लेकर क्या कहा?
Embed widget