एक्सप्लोरर

पर्यटन और पुरातत्व विभाग के गैरजिम्मेदार रवैये से प्रतिबंधित हुआ ताजमहल का ट्विटर अकाउंट, पढ़ें ये रिपोर्ट

दुनिया को मोहब्बत का पैगाम देने वाली इमारत ताजमहल का ट्विटर अकाउंंट लोगों को बेशुमार जानकारियां देता था. लेकिन अब लंबे समय से कोई ट्वीट न होने से इसके अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया गया है.

आगरा. "दुनिया की सबसे ज्यादा प्यार की जाने वाली इमारत आगरा में है. मैं विश्व के अजूबों में से एक हूं." कुछ इन्हीं पंक्तियों के साथ अगस्त 2015 में ताजमहल का ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट जनता के लिए खोला गया. ताजमहल का ट्विटर अकाउंट खोलने के बाद दो साल से ज्यादा वक्त तक लाखों ट्वीट रीट्वीट किए गए और रोजाना ताज से जुड़ी जानकारियां साझा की जाती रहीं. लेकिन पिछले दो साल से टि्वटर अकाउंट खामोश पड़ा हुआ है और किसी भी तरह की एक्टिविटी नहीं हो रही है.

विभाग झाड़ रहे पल्ला

टि्वटर चलाने के लिए जिम्मेदार उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग का कहना है कि हमने तो टि्वटर अकाउंट बनाकर ASI को सौंप दिया था. अब इसको संचालन करने की जिम्मेदारी एएसआई की है. वहीं ASI ही ने इस पूरे मामले में अपना पल्ला झाड़ लिया है.

15 अगस्त 2015 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजमहल के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट का शुभारंभ किया था. तब से लेकर साल 2018 तक टि्वटर पूरी तरह एक्टिव रहा और उसके बाद से ताजमहल का टि्वटर अकाउंट निष्क्रिय होता चला गया.

पर्यटन और पुरातत्व विभाग के गैरजिम्मेदार रवैये से प्रतिबंधित हुआ ताजमहल का ट्विटर अकाउंट, पढ़ें ये रिपोर्ट

अधिकारियों की ओर से ध्यान ना देने को की वजह से टि्वटर अकाउंट साल 2018 से ही निष्क्रिय है जिसकी वजह से इसको ट्विटर द्वारा अस्थाई तौर पर प्रतिबंधित कर दिया गया है.

दुनिया के पावरफुल लोग करते थे ताज के ट्विटर को फॉलो

ताजमहल के टि्वटर अकाउंट को दुनिया के नामचीन और पावरफुल फॉलो करते थे. जब भी कोई राष्ट्राध्यक्ष, सेलिब्रिटी या नामचीन व्यक्ति ताज का दीदार करने आता था तो ट्विटर हैंडल को टैग करके वह ताज महल के ट्विटर अकाउंट पर जरूर अपनी तस्वीरें साझा करता था. यही वजह है कि ताजमहल के ट्विटर अकाउंट को कुछ समय में ही लाखों लोग फॉलो करने लगे, साथ ही इस अकाउंट में ताजमहल से जुड़ी कई जानकारियां भी साझा की जाती थी. जिससे ताज से जुड़ी जानकारी बहुत आसानी से लोगों तक पहुंच जाती थी.

एक दूसरे पर मढ़ रहे आरोप

ताजमहल के ट्विटर अकाउंट बंद होने पर एएसआई और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग आमने सामने आ गए हैं. ASI के आगरा सर्कल के अधीक्षक पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार का कहना है ट्विटर अकाउंट को चलाने का जिम्मा पर्यटन विभाग पर है और वही बेहतर तरीके से बता सकता है कि आखिर साल 2018 से ट्विटर अकाउंट क्यों बंद पड़ा है. वहीं, दूसरी तरफ पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अमित श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें ट्विटर अकाउंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कौन ताज के ट्विटर अकाउंट को संचालित करता है?

ये भी पढ़ें.

सोशल साइट से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो हो जाएं सावधान, लुट सकती है आपकी मेहनत की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget