एक्सप्लोरर

Rudrapur News: विधवा महिला ने दरोगा पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, एसएसपी से शिकायत करते हुए लगाई न्याय की गुहार

Uttarakhand News: एसएसपी ऑफिस पहुंचकर महिला ने आरोप लगाया कि 26 जून 2023 को हरवीर सिंह ने अपने मकान में रहने वाले किराएदार के साथ घर में घुसकर उससे और उसके बच्चों के साथ मारपीट की.

Rudrapur News: रुद्रपुर कोतवाली में तैनात दरोगा पर विधवा महिला ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है, अब महिला ने एसएसपी को लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. इस मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सीओ सिटी रुद्रपुर को जांच करने के निर्देश दिये हैं. रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी सिटी मनोज कत्याल से मुलाकात करते हुए लिखित शिकायत दी. जिसमें महिला ने बताया कि वो अनुसूचित जाति की महिला है और उसके पति फौज में थे, जिनकी हार्ट अटैक के कारण 2005 में मृत्यु हो गई.

शिकायत में महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे भी हैं. इसी बीच उसके घर के सामने उत्तराखंड पुलिस में तैनात दरोगा हरवीर सिंह का भी मकान है और वर्ष 2020 में दरोगा हरवीर सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी का तलाक हो गया है और तमाम तरह की बातें बनाकर मुझे अपने झांसे में ले लिया. फिर उसने पूरे परिवार का पालन पोषण करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद दरोगा व महिला लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे. जब उसके द्वारा पत्नी का दर्जा मांगा गया तो दरोगा ने इंकार करने लगा और नए नए तरीके से शोषण करने लगा.

महिला का आरोप है की 26 जून 2023 को हरवीर सिंह ने अपने मकान में रहने वाले किराएदार के साथ घर में घुसकर उससे और उसके बच्चों के साथ मारपीट की. जिसकी सूचना 112 पर दी और सूचना पर सिपाही मौके पर पहुंचे और उसके बेटों को कोतवाली ले गए. इस दौरान कोतवाली में नाइट ड्यूटी में तैनात दरोगा मुकेश मिश्रा ने पूरी रात उसके बेटो को पीटा. पीड़िता ने आरोप लगाया कि दरोगा कार्रवाई न कराने की बात को लेकर उसके ऊपर दबाव बना रहा है और किसी भी पुलिस के अधिकारियों से शिकायत न करने की धमकी भी दे रहा है. वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है पीड़ित की शिकायत पर उन्होंने पूरे मामले की जांच रुद्रपुर सीओ सिटी को दे दी है. जांच में जो भी निष्कर्ष निकलकर आएगा वैसे ही आगे वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.

UP News: यूपी में सेना भर्ती रैली की लेकर आई बड़ी जानकारी, 20 जुलाई से इन 6 जिलों में होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget