एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: एनएचएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू, मांग पूरी न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Rudraprayag News: वेतनमान देने और आउट सोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है.

Rudraprayag News: हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान देने और आउट सोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है. इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी कार्य बाधित रहेंगे. कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से एनएचएम से संबंधित सभी कार्य प्रभावित हो गये हैं. बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कहे जाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी लंबे समय से दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. आगामी वर्ष में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. मंगलवार को एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द मांगों पर कार्यवाही की मांग की.

कर्मचारियों की ओर से पहले तीन दिनों तक कार्य बहिष्कार किया जायेगा और फिर भी मांगों पर कार्यवाही नहीं होती है तो फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जायेगी. कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से जिले में बाल स्वास्थ्य टीकाकरण, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, कोविड टीकाकरण, कोविड सैम्पलिंग, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सहित सभी हैल्थ वैलनेस सेंटरों पर कार्य प्रभावित हो गये हैं. 

संगठन के जिलाध्यक्ष ने दी ये जानकारी 

संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन सेमवाल ने कहा कि कर्मचारी पिछले लंबे समय से हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान लाभ एवं पर्वतीय राज्य असम की भांति 60 वर्ष की सेवा का लाभ देने तथा आउटसोर्स के माध्यम से की जा रही नियुक्ति अविलंब समाप्त करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. एनएचएम के कर्मचारियों की ओर से पिछले 17 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में पूरी ईमानदारी के साथ सेवाएं दी जा रही हैं.

विपिन सेमवाल ने कहा कि कोविड के दौरान जहां कर्मचारियों ने दिन रात रहकर कार्य किया है, वहीं कोरोना से कई कर्मचारी ग्रसित भी हुए. बावजूद इसके वह अपने दायित्वों से पीछे नहीं हटे और अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे. उन्होंने सरकार पर उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि यदि दस दिसंबर से पूर्व उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे. हालांकि इन तीन दिनों तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कार्य बहिष्कार किया जाएगा. जबकि दस दिसम्बर के बाद पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: जयंत चौधरी के साथ साझा रैली में अखिलेश यादव बोले- ये गठबंधन BJP को यूपी से बाहर भेजेगा

UP Election 2022: महिलाओं के लिए कल कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगी प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget