एक्सप्लोरर

Kedarnath News: केदारनाथ से लौट रहे घोड़े-खच्चर संचालकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

Kedarnath National Highway: केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे तीन व्यक्तियों को टक्कर मार दी. हादसे में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई.

Rudraprayag News: केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग  (Kedarnath National Highway) पर चन्द्रापुरी के पास गबनी गांव में एक अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे तीन व्यक्तियों को टक्कर मार दी. हादसे में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतकों और घायल को सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया. तीनों व्यक्ति केदारनाथ में घोड़ा खच्चर चलाते हैं और गौरीकुंड से वापस घर आ रहे थे. तीनों व्यक्ति जखोली विकासखण्ड के मुसाढुंग गांव के रहने वाले हैं.

वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार रात लगभग दो बजे के आस-पास कन्ट्रोल रूम को खबर मिली कि चन्द्रापुरी के पास गबनी गांव में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ लोग वाहन की चपेट में आ गये हैं. तत्काल टीम घटनास्थल पर पहुंची और एक व्यक्ति उन्हें एनएच की निर्माणदायी संस्था के स्टोर के पास गम्भीर रूप से घायल मिला. घायल व्यक्ति ने बताया कि कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर भाग गया है. उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे. वे कहां हैं, उसे पता नहीं है.पुलिस टीम को चन्द्रापुरी से कुछ दूरी पर दो व्यक्ति और मिले, जो दम जोड़ चुके थे. तत्काल एम्बुलेंस से घायल और मृतकों को सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया. जहां पर चिकित्सक ने दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया तथा गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को हायर सेन्टर रेफर कर दिया.

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया 
मृतकों की पहचान मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह (40 वर्ष) और हरवीर सिंह पुत्र पूरण सिंह (42) तथा घायल की पहचान धर्मेन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह (33) के रूप में हुई है. तीनों केदारनाथ में घोड़े खच्चर चलाते हैं और भारी वर्षा के कारण यात्रा में कमी आने से वापस घर आ रहे थे. मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और घटना की जांच प्रारम्भ कर दी है.घटना स्थल का मुआयना करने पर वहां पर चट्टान की ओर नाली में किसी गाड़ी के टायरों की रगड़ के निशान के साथ ही वाहन का व्हील कवर तथा अन्य पार्ट भी मिले हैं. जिससे पता चलता है कि वाहन कोई मैक्स या बोलेरो हो सकता है.जो सम्भवतः चन्द्रापुरी से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा होगा.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती रात्रि को सूचना मिली कि कुछ लोग सड़क में घायल पड़े हैं.सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया और घायलों को अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.उन्होंने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया, जिसमें हिट एंड रन का मामला सामने आया है. मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

यह भी पढ़ें:-

Ankita Murder Case: हरीश रावत ने जताया सबूत मिटाने का शक, क्या इस नेता के कहने पर चला था रिजॉर्ट पर बुलडोजर?

UP News: 'आजम खान और अब्दुल्ला आजम को लेकर पुलिस के पास नहीं है कोई जानकारी', सुरक्षा वापसी पर बोले अपर पुलिस अधीक्षक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget