एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश जारी, केदारनाथ हाईवे तीन घंटे तक रहा बंद, फंसे रहे हजारों तीर्थयात्री

Kedarnath Highway: केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण केदारनाथ यात्रा पर जाने और यात्रा से लौटने वाले तीर्थयात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Rudraprayag News: केदारघाटी (Kedarghati) सहित जिले में लगातार चार दिनों से बारिश जारी है. बारिश के कारण जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है. केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण केदारनाथ यात्रा पर जाने और यात्रा से लौटने वाले तीर्थयात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा हाईवे के कई स्थानों पर पुश्ते ध्वस्त होने से तीर्थयात्री जान हथेली पर रखकर सफर तय करने को मजबूर हैं. बता दें कि केदारघाटी के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर जिले के निचले क्षेत्रों में लगातार चार दिनों से बारिश जारी है. 

हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन
बारिश के कारण जहां केदारनाथ यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं ग्रामीण जनजीवन भी अस्त-व्यस्त है. लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर सफर करना भी खतरनाक साबित हो रहा है. हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण तीर्थयात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. ऑल वेदर सड़क निर्माण के बाद से केदारनाथ हाईवे के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर डेंजर जोन बने हुए हैं, जहां पर हल्की सी बारिश होने पर पहाड़ी से भूस्खलन होने लगता है

यह भी पढ़ें:- Aligarh News: भाई ने फर्जी तरीके से बेच दिया घर, अब दबंगों ने मारपीट कर भगाया, पीड़ित परिवार ने लगाए यह आरोप

तीर्थयात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा
हाईवे के सिल्ली, बांसबाड़ा, कुंड, फाटा, रामपुर सहित कई ऐसे स्थान हैं, जहां पर बारिश होने पर भूस्खलन होने लगता है. पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को लेकर एनएच विभाग की ओर से स्थाई ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है, जिस कारण यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही केदारघाटी की जनता खासी परेशान रहती है. सोमवार दोपहर को केदारनाथ हाईवे के बांसबाड़ा में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के बाद राजमार्ग बाधित हो गया है.

ढाई घंटे का समय गुजरने के बाद एनएच विभाग की मशीने मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया. यहां पर फंसे हजारों तीर्थयात्रियों को घंटों तक राजमार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा. इसके अलावा भारी बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे के कई जगहों पर पुश्ते ध्वस्त हो गये हैं, जहां पर सफर करने में दिक्कतें हो रही हैं. इन स्थानों पर वाहन रेंग-रेंग कर गुजर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- Deoria News: देवरिया में गिरा सैकड़ों साल पुराना मकान, मासूम समेत तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget