एक्सप्लोरर

Rudraprayag Bus Accident: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, उफनती अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत

Rudraprayag Bus Accident Today: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई.

Rudraprayag Bus Accident News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां घोलतीर क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई. हादसे के दौरान बस से करीब चार-पांच लोग बाहर छिटककर गिर गए. इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस बस में करीब 18-20 यात्री सवार थे, जिनमें से आठ लोगों को निकाल लिया गया है, जबकि एक शख्स की मौत हो गई है. रेस्क्यू टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है.

सूचना के मुताबिक ये हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ है, जहां घोलतीर के पास बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी. हादसे के वक्त बस में यात्री भी सवार थे. बस पहाड़ी से लुढ़कते हुए सीधा अलकनंदा नदी में समा गई. पहाड़ों पर खराब मौसम और बारिश की वजह से नदी का बहाव बेहद तेज था. हादसे के दौरान करीब चार-पांच लोग बस से छिटककर बाहर गिर गए हैं, जो पहाड़ियों पर अटके हुए हैं. इन लोगों को भी ढूंढने की कोशिश की जा रही है. 

एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ  की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गई है. सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर मौजूद हैं. राहत एवं बचाव काम तेजी से शुरू किया गया है. अब तक आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक की मौत होने की सूचना आ रही है. नदी का बहाव तेज होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं. मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई है. 

बारिश की वजह से अलकनंदा नदी में तेज बहाव था, ऐसे में यात्रियों के नदी में बहने की भी आशंका बनी हुई है. इस बस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा, "रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे. रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है."

UP: अतीक अहमद के साढ़ू इमरान जेई और उसके भाई जीशान की बढ़ीं मुश्किलें, दो FIR दर्ज 
 

Input By : रोहित डिमरी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget