एक्सप्लोरर

UP Politics: कर्नाटक हार के बाद BJP को संघ की नसीहत पर बोले सपा सांसद, कहा-काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

UP News: सपा सांसद डॉ एस टी हसन ने आरोप लगाया कि सरकार ने अडानी के हजारों करोड़ का लोन माफ कर दिया मगर गरीब आदमी का एक पैसा भी माफ नहीं होता है. बड़े लोग पैसा लेकर विदेश भाग जाते हैं.

UP Politics: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) की बीजेपी (BJP) को नसीहत देने पर मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ एस टी हसन (Moradabad SP MP ST Hasan) ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. अब लोग नफरत की राजनीति से तंग आ चुके हैं. सपा सांसद ने संघ की नसीहत को दुरुस्त ठहराया. उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा. जनता को तो रोज़गार, पेट में रोटी और सर पर छत चाहिए. सपा सांसद ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने भ्रष्टाचार के कीर्तिमान खड़े कर दिए थे. उसी का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा.

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने दी बीजेपी को नसीहत

बीजेपी खुद को ईमानदार पार्टी बता कर अपनी पीठ थपथपाती है. लेकिन झूठे वादे और जुमले से लोग अब बहक नहीं सकते. उन्होंने कहा कि इस बात का अंदाज़ा संघ को हो गया था. 2024 में बीजेपी का सफ़ाया होने जा रहा है. जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हुए. मोदी ने महंगाई कम करने, रोज़गार देने, किसानों ख़ुशहाल बनाने के मुद्दे पर करिश्मा नहीं दिखाया. सपा सांसद ने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में लव जिहाद, केरल फाइल्स जैसी फिल्म और नफरत वाले मुद्दे नहीं चलने वाले हैं. केरल फाइल्स में तीन लड़कियों की घटना को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया गया जैसे बीस हजार लड़कियों ने धर्म परिवर्तन कर लिया हो. अब अजमेर के नाम से मुसलमानों को बदनाम करने के लिए फिल्म लाई जा रही है.

क्या बोले मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन? 

फिल्में बना कर लोगों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है. उन्होंने दो हजार की नोटबंदी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि भारत के लोग प्यार मोहब्बत से रहने वाले हैं. सपा सांसद डॉ एस टी हसन ने आरोप लगाया कि लोगों के घरों की जासूसी करने को पेगासस लाया गया. अडानी ने 13 लाख करोड़ का घोटाला कर दिया. सरकार ने अडानी के हजारों करोड़ का लोन माफ कर दिया मगर गरीब आदमी का एक पैसा भी माफ नहीं होता है. बड़े लोग पैसा लेकर विदेश भाग जाते हैं और सरकार कुछ नहीं करती. उन्होंने कहा कि दिलों को बांटने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. 2024 के लोकसभा चुनाव में हिंदुत्व और मोदी का करिश्मा काम नहीं आनेवाले संघ की टिप्पणी से सपा सांसद सहमत नजर आये. 

Atiq Ahmed: गरीबों के घर का सपना होगा साकार, माफिया अतीक से छुड़ाई गई जमीन पर बने फ्लैट्स का आवंटन आज

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget