एक्सप्लोरर

Haridwar News: 'अयोध्या का मामला निपट गया, मथुरा-काशी पर मुसलमान...', RSS नेता इंद्रेश कुमार ने क्या कुछ कहा?

Indresh Kumar on Gopalganj Murder: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने गोपागंज में पुजारी की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि बिहार सरकार को इस मामले पर राजनीति नहीं करने की नसीहत दी.

Krishna Janmabhoomi Case: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गोपालगंज में एक पुजारी की निर्मम हत्या की निंदा करते हुए बिहार सरकार को राजनीति नहीं करने की नसीहत दी है. छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के एक बयान को लेकर इंद्रेश कुमार ने उन पर जमकर निशाना साधा. चरण दास महंत के बयान पर उन्होंने कहा कि विपक्ष को कुछ भी बोलने की आदत पड़ गई है. इंद्रेश कुमार ने संसद भवन में हुई घटना पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

बिहार के गोपालगंज में बीते दिनों एक पुजारी की निर्ममता से हत्या कर दी गई. इस हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि यह बहुत ही अशोभनीय और निंदनीय घटना है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को इस मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, इसके बजाय मौके पर विश्वास और सुरक्षा को स्थापित करना चाहिए. जिससे वहां पर इस तरह की घटना ना हो सके और सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को एकजुट होकर इस घटना की निंदा करनी चाहिए.

'क्या सरकार बदलते ही बढ़ने लगा नक्सलवाद?'
इंद्रेश कुमार ने छ्त्तीसगढ़ से कांग्रेस विधायक चरण दास महंत के एक बयान की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष को अब कुछ भी बोलने की आदत पड़ गई है. 5 साल तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी. क्या सरकार बदलते ही नक्सलवाद बढ़ने लगा है? केंद्र सरकार और पिछली सरकारों ने नक्सलवाद को कम करने का काम किया था. विपक्ष को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि क्या दो दिन में नक्सलवाद बढ़ गया? विपक्ष के यह आरोप उनके ऊपर ही लगते नजर आ रहे हैं. दरअसल, चरम दास महंत ने एक बयान में दावा किया कि साल 2024 चुनाव हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है, क्योंकि बीजेपी सरकार बनने के बाद से किसान आत्महत्या करने लगे हैं और नक्सली घटनाएं भी बढ़ रही हैं. 

'देश के मुसलमान का गौरी, गजनी और औरंगजेब...'
मथुरा के कृष्ण मंदिर के पास बनी ईदगाह पर कोर्ट द्वारा सर्वे का आदेश दिया गया है. इस पर इंद्रेश कुमार का कहना है कि मेरे द्वारा लाखों मुसलमान भाइयों से वार्ता की गई है. अयोध्या का मामला निपट गया है. मथुरा और काशी के मामले पर मुसलमान कहते हैं कि यहां पर औरंगजेब के शासन काल से पहले कोई ईदगाह नहीं थी, इसलिए यहां पर कोई पूजा घर जरुर मौजूद था.

इंद्रेश ने कहा कि मथुरा ईदगाह के अध्यक्ष ने दो दिन पूर्व बयान दिया था कि औरंगजेब से पहले यहां कोई ईदगाह नहीं थी, इससे बड़ा क्या प्रमाण हो सकता है? उन्होंने कहा हिंदुस्तान के मुसलमान का गौरी, गजनी और औरंगजेब से कोई रिश्ता नहीं है, उन्होंने सिर्फ अपना मजहब बदला वह हिंदुस्तानी थे और रहेंगे.

इंद्रेश का राहुल गांधी पर तंज
संसद भवन में हुई घटना को लेकर आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को इसकी निंदा करनी चाहिए. अगर किसी पार्टी का नेता यह कहता है कि वह युवक बेरोजगार थे, इसलिए उनके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया तो फिर बीजेपी सरकार से पहले की सरकार में उन लोगों ने ऐसा क्यों नहीं किया? आज भी कई प्रदेशों में विपक्ष की सरकार है, वहां क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि आरोपियों ने मोबाइल फोन को नष्ट क्यों किया, यह साजिश लगती है. इस मामले में मोबाइल से पता लगता कि कौन सी राजनीतिक पार्टी इसमें शामिल है.

ये भी पढ़ें:

PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने एंबुलेंस देख रुकवाया अपना काफिला, वीडियो आया सामने

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget