एक्सप्लोरर

PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने एंबुलेंस देख रुकवाया अपना काफिला, वीडियो आया सामने

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान पीएम का जोरदार स्वागत किया गया. पीएम इस दौरे पर काशी को 19,000 करोड़ रुपये की सौगात देंगे.

PM Modi UP Visit: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे के लिए काशी पहुंचे. वायुसेना के विशेष विमान से पीएम मोदी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचे थे. इसके बाद प्रधानमंत्री ने सड़क मार्ग से सीधे मिंट हाउस स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल के लिए प्रस्थान किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पीएम का स्वागत करने पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जा रहे थे तो उनके काफिले ने एक एंबुलेंस के लिए रास्ता भी छोड़ा. 

दरअसल, वाराणसी एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला गुजरते समय एक एंबुलेंस उनकी फ्लीट में जा पहुंची. जैसे ही इसकी सूचना प्रधानमंत्री को मिली उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए एंबुलेंस को पास देने के लिए कहा. अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह मामला वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है. सुरक्षा कर्मियों ने भी तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को फ्लीट के ठीक बगल से ही रास्ता दिया, जिससे एंबुलेंस की गाड़ी आसानी से आगे निकल सकी. 

पीएम का जोरदार स्वागत

लाल बहादुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिंट हाउस कटिंग मेमोरियल के बीच अतुलानंद चौराहे, मिंट हाउस सहित जगह-जगह बनाए गये स्वागत प्वाइंट पर बीजेपी कार्यकर्ता और काशी की जनता ने ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा कर पीएम का जोरदार स्वागत किया. नदेसर स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल में नगरीय क्षेत्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे. 

पीएम मोदी का वाराणसी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में शामिल होंगे व लोगों से संवाद करेंगे. पीएम मोदी रात्रि विश्राम बरेका गेस्ट हाउस में करेंगे. 18 दिसम्बर को पूर्वाह्न प्रधानमंत्री मोदी उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. यहां मंदिर के अनुयायियों के साथ समागम करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सेवापुरी विधानसभा के बरकी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. 

काशी को देंगे करोड़ों की सौगात

बरकी स्थित जनसभा स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी सासंद खेल प्रतियोगिता के विजेताओं से संवाद करेंगे. इसके बाद ग्रामीण विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे एवं योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 19,154 करोड़ से भी ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. जिसमें 12578.91 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 6575.61 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है. इसके बाद वहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Ayodhya Masjid: अयोध्या में मस्जिद निर्माण को लेकर बड़ी खबर, देरी की सामने आई वजह, जानें- कब शुरू होगा काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget