एक्सप्लोरर

कानपुर में आज केशव कुंज का लोकार्पण करेंगे मोहन भागवत, संघ की गतिविधियों का बनेगा अहम केंद्र

Kanpur News: मोहन भागवत सोमवार को कानपुर में अफीम कोठी क्षेत्र में संघ के नवनिर्मित प्रांतीय कार्यालय केशव भवन का भव्य लोकार्पण करेंगे. यह कार्यालय संघ की गतिविधियों का केंद्र होगा. 

UP News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत रविवार को कानपुर पहुंचे, जहां सेंट्रल स्टेशन पर बड़ी संख्या में आरएसएस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला, जिन्होंने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया. मोहन भागवत आज यानी सोमवार को अफीम कोठी क्षेत्र में संघ के नवनिर्मित प्रांतीय कार्यालय केशव भवन का भव्य लोकार्पण करेंगे. यह कार्यालय संघ की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा. 

कानपुर में आरएसएस के प्रांतीय कार्यालय केशव कुंज के लोकार्पण के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज सुबह 10:30 बजे भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ होगा. इसके बाद 10:40 बजे मोहन भागवत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार का उद्घाटन करेंगे. इसी के साथ सुबह 10:50 बजे RSS के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद वे स्वयंसेवकों और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे.  

सामाजिक सेवा और प्रशिक्षण का केंद्र बनेगा कार्यालय
मोहन भागवत के संबोधन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. माना जा रहा है कि वो अपने संबोधन में आरएसएस के संगठन की दिशा, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण जैसे मुद्दों पर जोर डाल सकते हैं. केशव भवन का निर्माण संघ के प्रांतीय मुख्यालय के रूप में किया गया है, जो कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा. इस भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ सभागार, प्रशिक्षण कक्ष और कार्यालय स्थापित किए गए हैं. 

भागवत का यह दौरा न केवल कानपुर के लिए, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में संघ की गतिविधियों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि यह आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो. यह लोकार्पण समारोह RSS के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक प्रभाव को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

(अशोक सिंह की रिपोर्ट)

यूपी पुलिस की गिरफ्त में आई लुटेरी दुल्हन, अब तक 13 शादियां कर लोगों को बना चुकी है शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget