एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस की गिरफ्त में आई लुटेरी दुल्हन, अब तक 13 शादियां कर लोगों को बना चुकी है शिकार

Hardoi News: हरदोई की कोतवाली शहर पुलिस के पहरे में खड़ी लुटेरी दुल्हन समेत ये तीन शातिर महिलाएं हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. लुटेरी दुल्हन अब तक 13 शादियां कर लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है. दरअसल यह महिलाएं कई जनपदों में पहले ऐसे शख्सों को ढूंढती थी, जिनकी शादी नहीं हो पाती थी और उनसे शादी करती थी. फिर रात में परिजनों और दूल्हे को नशीला पदार्थ खिलाकर रुपये व जेवर लेकर फरार हो जाती थी.

ऐसा ही एक मामला हरदोई में सामने आया था जब युवक कोर्ट मैरिज करने के लिए आया था और शादी के दस्तावेज तैयार कराकर दुल्हन को ज्वेलरी पहनाकर नगदी दी गई. थोड़ी ही देर में दुल्हन नगदी और जेवर लेकर अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गई थी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया था.

हरदोई की कोतवाली शहर पुलिस के पहरे में खड़ी लुटेरी दुल्हन समेत ये तीन शातिर महिलाएं हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी नीरज गुप्ता के साथ असल जिंदगी में हुआ था. दरअसल नीरज गुप्ता अविवाहित हैं और उनके घर वाले उनकी शादी के लिए परेशान थे. इसी का फायदा उठाकर लुटेरों के गिरोह ने उनके परिवार को झांसे में लिया और एक लड़की को दिखाया फिर उसके साथ उसकी शादी की बात तय कर दी.

नीरज गुप्ता के मुताबिक पड़ोस के गांव बेहटी चिरागपुर के रहने वाले एक बाबा प्रमोद से उनकी पहले की जान पहचान थी. बाबा प्रमोद ने कथित तौर पर शाहाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से उनकी शादी करने का आश्वासन दिया. लड़की की फोटो दिखाई गई तो नीरज गुप्ता को लड़की पसंद आ गई, इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी. करीब एक माह तक दोनों के बीच मोबाइल फोन के जरिए बातचीत चलती रही और फिर विगत 20 जनवरी 2025 के दिन परिवार वालों ने कोर्ट मैरिज मुकर्रर कर दी.

शादी से पहले ही साढ़े 3 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार हुई थी दुल्हन

शादी के लिए कोर्ट परिसर में दूल्हा, दुल्हन दोनों पक्ष के लोग जाने के लिए तैयार हुए. यहां शादी से पहले नीरज गुप्ता करीब साढ़े 3 लाख की ज्वेलरी एक मंदिर में दुल्हन को पहनाकर कोर्ट मैरिज के लिए कोर्ट लेकर आए. इस दौरान कोर्ट में शादी करने से पूर्व ही दुल्हन चकमा देकर बाबा प्रमोद और अपने साथियों के साथ रफूचक्कर हो गई. काफी देर तक नीरज और उनका परिवार इंतजार करता रहा लेकिन दुल्हन वापस नहीं लौटी.

इसके बाद नीरज को खुद के साथ ठगी होने का एहसास हुआ तो पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी थी. इसी तरह की घटना 5 मार्च 2025 को हरपालपुर थाना क्षेत्र के रमपुरा प्रतिपालपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र कृष्ण चंद्र के साथ हुई थी. यहां पर राकेश कुमार पूजा के साथ लिव इन में रहता था और वह पूजा को अपने घर लाया और रात में पूजा ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी कर फरार हो गए थे. पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किए आरोपी

पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त पूजा उर्फ सोनम पुत्री रामवीर उर्फ गुड्डू निवासी निसौली डामर थाना लोनार, आशा उर्फ गुड्डी पत्नी स्वर्गीय अरविंद कुमार निवासी सिमोर थाना पिहानी, सुनीता पत्नी राकेश कुमार निवासी चिंतालपुर मजरा काशीपुर कोतवाली शहर को 2 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी कान के कुंडल, 1 नाक की नथ व 2750 रुपये नगदी सहित गिरफ्तार किया है.

रिश्ता ढूंढने का काम करता था प्रमोद

पूछताछ में उनके द्वारा इसी प्रकार से विभिन्न जनपदों में लगभग 13 शादियां कर घरों से नगदी व आभूषण लेकर फरार हो जाना बताया गया है. इनमें प्रमोद रिश्ता ढूंढने का काम करता था जबकि अनीता को पूजा की मां और आशा को पूजा की मौसी बनाकर रिश्ता तय कर दिया जाता था. इस मामले में सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की शादी तय हो गई और रजिस्ट्री दफ्तर से कुछ व्यक्ति जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए. इसके अनावरण के लिए कई टीम में लगाई गई थी. इसी क्रम में पुलिस द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार किया और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. 

आकाश आनंद को फिर मिलेगा मायावती का आशीर्वाद? भतीजे ने भावुक अपील कर BSP चीफ से मांगी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'हमारे पास बहुत सारे टॉपिक', चीन में PM मोदी के साथ कार में क्या बात हुई? पुतिन ने बताया
'हमारे पास बहुत सारे टॉपिक', चीन में PM मोदी के साथ कार में क्या बात हुई? पुतिन ने बताया
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
महाकुंभ गर्ल मोनालिसा का स्टाइलिश अवतार, वेस्टर्न ड्रेस पहने तस्वीरें वायरल
महाकुंभ गर्ल मोनालिसा का स्टाइलिश अवतार, वेस्टर्न ड्रेस पहने तस्वीरें वायरल
Advertisement

वीडियोज

Aukaat Ke Bahar Review: Elvish Yadav ने Impress कर दिया, शानदार Acting Family Entertainer & More
Indian Middle Class Debt Trap: बढ़ते Loan और घटती Savings की असल कहानी | Paisa Live
Putin India Visit: भारतीय मूल के रूस के विधायक Abhay Singh बोले, 'कोई देश नहीं टिक पाएगा' | PM Modi
Putin India Visit: भारतीय मूल के रूस के विधायक Abhay Singh बोले, 'कोई देश नहीं टिक पाएगा' | PM Modi
Putin India Visit: Delhi में पुतिन की यात्रा से पहले रुस हाऊस में फोटों प्रदर्शन | abp #shorts
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे पास बहुत सारे टॉपिक', चीन में PM मोदी के साथ कार में क्या बात हुई? पुतिन ने बताया
'हमारे पास बहुत सारे टॉपिक', चीन में PM मोदी के साथ कार में क्या बात हुई? पुतिन ने बताया
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
महाकुंभ गर्ल मोनालिसा का स्टाइलिश अवतार, वेस्टर्न ड्रेस पहने तस्वीरें वायरल
महाकुंभ गर्ल मोनालिसा का स्टाइलिश अवतार, वेस्टर्न ड्रेस पहने तस्वीरें वायरल
टेस्ट में टी20 वाली धाकड़ बैटिंग, रूट-आर्चर ने कंगारुओं को रुलाया, स्टार्क की मेहनत बेकार
टेस्ट में टी20 वाली धाकड़ बैटिंग, रूट-आर्चर ने कंगारुओं को रुलाया, स्टार्क की मेहनत बेकार
Vladimir Putin India Visit: मॉस्को से भारत आने के लिए किन-किन देशों का एयर स्पेस यूज करेंगे पुतिन? एक क्लिक में देखें डिटेल
मॉस्को से भारत आने के लिए किन-किन देशों का एयर स्पेस यूज करेंगे पुतिन? एक क्लिक में देखें डिटेल
Nighttime Online Shopping: क्या सोते वक्त आप भी जल्दी कर लेते हैं ई-शॉपिंग, जानें कैसे बन रहे तकनीक की कठपुतली?
क्या सोते वक्त आप भी जल्दी कर लेते हैं ई-शॉपिंग, जानें कैसे बन रहे तकनीक की कठपुतली?
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
Embed widget