एक्सप्लोरर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर रालोद चीफ जयंत चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Ahmedabad plane crash पर केंद्रीय मंत्री और रालोद चीफ जयंत चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह झकझोर देने वाला हादसा है.

Ahmedabad plane crash: गुजरात स्थित अहमदाबाद में एअर इंडिया प्लेन हादसे पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस हादसे को दुखद और झकझोरने वाला बताया. 

बता दें गुरुवार दोपहर, एअर इंडिया का विमान, हवाई अड्डे से कुछ दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 242 लोग सवार थे. समाचार लिखे जाने तक मृतकों की संख्या की आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध हो सकी थी.

हादसे पर रालोद चीफ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि हमदाबाद में एयर इंडिया विमान की भीषण दुर्घटना की खबर से गहरा दुख पहुंचा है. लंदन जा रहे इस विमान में टेकऑफ़ के दौरान हुआ हादसा झकझोर देने वाला है.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अखिलेश यादव का पहला बयान, सरकार से कहा- तुरंत स्पष्टीकरण दे

उन्होंने लिखा कि इस कठिन घड़ी में हम सभी यात्रियों की कुशलता की प्रार्थना करते हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. राष्ट्रीय लोकदल ने भी इस हादसे पर शोक जताया. पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से लिखा गया-

एयर इंडिया विमान की अहमदाबाद में हुई दुःखद दुर्घटना की खबर अत्यंत पीड़ादायक है. यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए टेक-ऑफ कर रहा था. राष्ट्रीय लोकदल की ओर से हम सभी यात्रियों की कुशलता की कामना करते हैं और प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं.

इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया. सोशल मीडिया साइट एक्स पर जारी एक बयान में सीएम ने लिखा कि गुजरात के अहमदाबाद में यात्रियों को लेकर जा रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है.  राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ.

गुजरात सीएमओ ने जारी किया बयान
उधर, इस हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया. बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री  भूपेन्द्रभाई पटेल ने अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद बताया है.  मुख्यमंत्री ने तत्काल बचाव एवं राहत कार्य के साथ ही घायल यात्रियों को शीघ्र उपचार के लिए ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने तथा अस्पताल में इलाज की सभी व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं.  माननीय केंद्रीय गृह मंत्री  अमितभाई शाह ने भी मुख्यमंत्री से बात की और इस विमान दुर्घटना में बचाव और राहत कार्यों के लिए NDRF और केंद्र सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.

बता दें जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वह  बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर है जिसका पंजीकरण नंबर VT-ANB और सीरियल नंबर 36279 है। विमान की पहली उड़ान 2013-12-14 को थी और इसे जनवरी 2014 में एयर इंडिया को सौंपा गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget