एक्सप्लोरर

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे या नहीं? रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दिया ये जवाब

Jayant Chaudhary on New Parliament Building: रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि एक तरफ संसद का उद्घाटन होना है दूसरी तरफ धरने पर बैठे खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिल रहा है.

New Parliament Inauguration: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी आज मथुरा पहुंचे, जहां निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित पार्षदों व रालोद के नेताओं ने उनका स्वागत किया. जब मीडिया कर्मियों ने उनसे संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने की बात पूछी तो उन्होंने कहा कि वे इस समारोह में शामिल नहीं होंगे. मीडियाकर्मियों से बातचीत में चौधरी ने कहा कि कल एक तरफ संसद का उद्घाटन होना है और दूसरी तरफ हमारे खिलाड़ी धरने पर बैठे हैं उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संसद के उद्घाटन के बहिष्कार का फैसला किया है इसलिए हम भी कल वहां नहीं जायेंगे. उन्होंने कहा कि देश के सर्वश्रेष्ठ पद पर बैठीं राष्ट्रपति को इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता तक नहीं दिया गया, इसलिए हमने भी इस कार्यक्रम का बायकॉट किया है. जयंत चौधरी ने कहा-'मैं जनता के बीच रहूंगा और इसलिए मैं अपने इलाके के दौरे पर हूं.'

'पहलवानों का शोषण करने वाले को तुरंत गिरफ्तार किया जाए'
जयंत चौधरी ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है मगर उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई. हमारी मांग है कि उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने कहा कि पता नहीं सरकार और पुलिस उन पर क्यों मेहरबान है, हम मांग करते हैं कि पहलवानों के साथ शोषण करने वाले को गिरफ्तार किया जाए.

सपा नेता आजम खान का किया समर्थन
सपा नेता आजम खान का समर्थन में आते हुए रालोद सांसद जयंत चौधरी कहा कि जिस केस में उन्हें सदस्यता गंवानी पड़ी उसी केस में रिपोर्ट करने वाले ने केस वापस ले लिया और कोर्ट ने भी उन्हें बरी कर दिया है. उन्होंने कहा कि आजम खान पर जिसने मुकदमा किया उसने कहा कि उस समय के डीएम ने आजम खान पर केस करने के लिए उन पर दबाव बनाया था. आगामी चुनाव 2024 के लिए उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से पूरी तैयार रहने का आवाहन किया.

यह भी पढ़ें:

UP Politics: सपा-आरएलडी गठबंधन में दरार? ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को याद दिलाया सपा का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget