एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव से मुलाकात को लेकर जयंत चौधरी का बड़ा बयान, सपा से गठबंधन पर कही ये बात

UP Elections: जयंत चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता खुश हैं कि गठबंधन की घोषणा लगभग हो चुकी है. जब मैं अखिलेश यादव से मिला, तो इसने एक संदेश दिया. हम अपने सभी संदेश 7 दिसंबर को देंगे.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन लगभग तय हो गया है. हालांकि सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई औपचारिक एलान नहीं हुआ है. इस बीच आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि हम अपने सभी संदेश 7 दिसंबर को देंगे.

7 दिसंबर को सपा-रालोद की संयुक्त रैली को लेकर जयंत चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता खुश हैं कि गठबंधन की घोषणा लगभग हो चुकी है. जब मैं अखिलेश यादव से मिला, तो इसने एक संदेश दिया. हमारी परंपरा है कि फैसले बंद दरवाजों के पीछे नहीं लिए जाते हैं, जनता में चर्चा होती है. हम अपने सभी संदेश 7 दिसंबर को देंगे.

जयंत चौधरी ने कहा कि हम लोकसभा चुनावों के बाद और विधानसभा चुनावों से पहले पहली बार एक राजनीतिक मंच साझा करेंगे. लोग बेहतर विकल्प देखना चाहते हैं. वर्तमान स्थिति में, एक विफल 'डबल इंजन' सरकार है. लोग इसका विरोध कर रहे हैं.

क्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी को नुकसान होगा?

बता दें कि अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के साथ आने से राजनीतिक जानकार ये तो तय मान रहे हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी को नुकसान हो सकता है. अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने बीजेपी के इस नुकसान का पूरा फायदा उठाने की तैयारी कर ली है. जयंत चौधरी की पार्टी का पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में प्रभाव माना जाता है. अगर ये गठबंधन वोट बटोरने में कामयाब रहा, तो बीजेपी की राहें वाकई मुश्किल हो सकती हैं.

आरएलडी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 13 ज़िलों में अच्छी पकड़ और मज़बूत कैडर है और ये भी कहा जा रहा है कि किसान आंदोलन की वजह से आरएलडी को अच्छी लीड मिल सकती है. समाजवादी पार्टी और आरएलडी के गठबंधन की कोशिश है कि वो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ किसानों की नाराजगी का फायदा उठाएं.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष ने कहा, दरोगा-थानेदार को हमारे कार्यकर्ता को चाय पिलानी ही होगी

Meerut News: सगाई समारोह में थूक लगाकर रोटी बना रहे शख्स का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget