एक्सप्लोरर

Rudraprayag: सड़क के गड्ढों को लेकर लोगों का अनोखा विरोध! यमराज को निवेदक बनाकर किया प्रदर्शन

Rishikesh Protest: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सड़क की बदहाली से परेशान लोग कई दिनों से सरकार से उसे दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं लेकिन उन्हें सिर्फ निराशा हाथ लगी है.

Rudraprayag News: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे (Rishikesh-Badrinath Highway) पर कलियासौड़ से खांकरा के बीच बने गड्डों से परेशान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया. उन्होंने गुरुवार को सरकार, एनएचएआई (NHAI) और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों ने बकायदा बैनर बनाकर हाईवे पर टांग दिया है. इस बैनर में खास बात यह थी कि उसपर यमराज को निवेदक बनाया गया था. बैनर में लिखा था, 'राष्ट्रीय राजमार्ग 58 खांकरा सड़क के गड्ढों में आपका स्वागत है.'

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ से खांकरा के बीच बीते लम्बे समय से बने गड्ढों का ट्रीटमेंट न किए जाने से खांकरा के लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है. काफी समय से स्थानीय लोग हाईवे को बेहतर करने की मांग कर रहे हैं, मगर हाईवे को बाईपास बनाने के चलते न तो इसके प्रति सरकार गंभीर दिख रही है और न ही एनएचएआई इस दिशा में कोई कार्यवाही कर रहा है. जबकि मौजूदा समय में इसी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही हो रही है. बाईपास के बनने पर अभी काफी वक्त लग सकता है. 

स्थानीय लोगों ने उग्र आंदोलन की दी धमकी
हालांकि खांकरा के लोग शुरू से ही बाईपास का विरोध करते आ रहे हैं लेकिन अब तो इस मार्ग की दशा और भी खराब कर दी गई है. खांकरा के स्थानीय निवासी नरेंद्र ममगांई, ओंकार नौटियाल, दिनेश ममगाईं, हरीश डोभाल, मुकेश मासन्तू, संदीप, नितिन और राजेंद्र ने अनोखा बैनर तैयार कर प्रदर्शन किया. जिसमें यमराज की ओर से खांकरा के हाईवे के गड्डों में आपका स्वागत है लिखा गया है. इसके साथ ही उन्होंने खांकरा में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. इन लोगों ने कहा कि अगर राज्य सरकार, एनएचएआई और प्रशासन ने कलियासौड़ से खांकरा तक बदहाल बने एनएच-58 की दशा नहीं सुधारी तो आंदोलन उग्र किया जाएगा.

ये भी पढ़ें -

Muzaffarnagar News: नरेश टिकैत ने दी आत्महत्या की चेतावनी, कहा- '10 फरवरी तक गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget