एक्सप्लोरर

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी से सपा की इस रणनीति को मिलेगी धार? तूफानी सरोज ने कर दिया बड़ा दावा

Rinku Singh & Priya Saroj: सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने अपनी बेटी की रिंकू सिंह के साथ शादी के सवाल पर कहा कि इससे जातिवाद टूट रहा है.

Rinku Singh & Priya Saroj News: क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर से सांसद प्रिया सरोज की चल रही शादी की चर्चा पर सपा विधायक और प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि दोनों मेच्योर हैं. दोनों अपनी सुविधा के अनुसार बताएंगे, तब इंगेजमेंट की रस्म होगी.

केराकत से समाजवादी पार्टी के विधायक मंगलवार को आजमगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने क्रिकेटर रिंकू सिंह और अपनी बेटी मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी के बारे में बताया कि दोनों मेच्योर हैं. एक क्रिकेटर है, तो दूसरी राजनीति की खिलाड़ी. 31 जनवरी से 13 फरवरी तक संसद सत्र चलेगा . 22 से ट्वेंटी-ट्वेंटी होने जा रहा है. दोनों अपनी सुविधा के अनुसार अभिभावकों को बताएंगे कि उन लोगों काे समय कब उपलब्ध है. तब इंगेजमेंट और आगे की कार्यवाही होगी.

उन्होंने कहा कि वह अंतरजातीय विवाह से पीडीए को आगे बढ़ाने में लगे हैं. यह मजबूत पहल है. बाबा साहेब ने कहा है कि अंतरजातीय विवाह से जातिवाद टूटता है. बाबा साहेब ने इस पर जोर दिया है. हम सब बाबा साहेब के सिद्धांत पर चलने वाले हैं. शादी के बाद प्रिया सरोज की राजनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें राजनीति की बात कहां आ गई. जब तक जिसका मन होगा, वह राजनीति करेगा, कौन जानता है. काल्पनिक सवालों का जवाब कैसे दिया जाए. यह उन पर निर्भर करता है.

यह लोकतंत्र की हत्यारी सरकार- सरोज
तूफानी सरोज ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि संविधान और बाबा साहेब को यह लोग किस प्रकार से देखते हैं. इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह का एक बयान काफी है. जनता सब कुछ देख रही हैं. जनता के बीच में यह बताने की जरूरत नहीं है. जनता इनकी भावना को जानती है. उन्होंने कहा 2027 में सपा इनसे कहीं शिकस्त नहीं खा रही है. अभी चुनाव में 43 सीटें जीते हैं. उपचुनाव में देखा है कि किस प्रकार से इन लोगों ने नंगा नाच किया है. लोकतंत्र शर्मसार हुआ. ऐसा किसी भी सरकार में नहीं हुआ होगा. किस प्रकार से इनका पुलिसकर्मी महिलाओं पर रिवाल्वर तान कर दौड़ रहा है. वोट न डालने की धमकी दे रहा है. यह लोकतंत्र की हत्यारी सरकार है. आज नहीं तो कल, इनको खामियाजा भुगतना पड़ेगा. जनता इनसे ऊब चुकी है. जल्द ही सड़कों पर उतर जाएगी. सपा 2027 चुनाव की मजबूती से तैयारी कर रही है. जो बूथ हमारा कमजोर रहा है. उसे मजबूत किया जा रहा है. 2027 के विधानसभा चुनाव में बंपर सीटों के साथ हमारी सरकार बनने जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget