एक्सप्लोरर

Lucknow News: ब्लड सैंपल से मार्कर के जरिए होगी कैंसर की जांच, रिसर्च स्टूडेंट्स ने खोजा आसान तरीका

Oral Cancer: पहला शोध बीसीएल-2 और एचएसपी-70 मार्कर पर किया गया, इसमें कैंसर से जूझ रहे और इस बीमारी के लिहाज से संवेदनशील 300 मरीजों के खून के नमूने लिए गए.

King George's Medical University: देश में लगातार ओरल कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं. इससे मरीजों और डॉक्टरों की चिंता भी बढ़ गई है. यह सामने आया है कि कैंसर के बढ़ते मामलों में ओरल कैंसर के मामले काफी ज्यादा होते हैं, जिनका मुख्य कारण तंबाकू सेवन माना जाता है. किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के शोधार्थियों ने ओरल कैंसर की जांच के लिए आसान तरीका खोजा निकाला है.

तो ये जटिल प्रक्रिया नहीं अपनानी पड़ेगी
इससे बार-बार बायोप्सी जैसी जटिल प्रक्रिया नहीं अपनानी पड़ेगी. केजीएमयू के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग बहुविषयक अनुसंधान इकाई (डीएचआर-एमआरयू) की फैकल्टी इंचार्ज और नोडल अधिकारी प्रो. दिव्या मेहरोत्रा ने पाया कि खून के नमूनों से मार्करों द्वारा कैंसर का पता लगाया जा सकता है.

मार्करों से कैंसर का पता चल सकता है 
प्रो. दिव्या मेहरोत्रा ने आगे बताया पहला शोध बीसीएल-2 और एचएसपी-70 मार्कर पर किया है. इसमें कैंसर से जूझ रहे और इस बीमारी के लिहाज से संवेदनशील 300 मरीजों के खून के नमूने लिए गए. उनसे मार्करों को निकाल कर मरीजों के कैंसर टिश्यू (ऊतकों) का मिलान किया गया. इसमें पता चला कि मार्करों के माध्यम से कैंसर की अवस्था का पता लगाया जा सकता है. इससे बार-बार बायोप्सी जांच नहीं करनी पड़ेगी.

UP Investors Summit से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- निवेशकों का ड्रीम डेस्टिनेशन है यूपी, उद्यम प्रदेश बन रहा राज्य

प्रो. दिव्या मेहरोत्रा का दूसरा शोध
दूसरा शोध विटामिन ए और उससे होने वाले उत्पादों द्वारा कैंसर निवारण को लेकर किया. करीब 250 मरीजों पर हुए इस शोध में विटामिन ए और उससे जुड़े मार्करों के अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों में विटामिन-ए को प्रतिसरित (रिवर्स) करने वाला एंजाइम तंत्र नहीं होता या वह ठीक तरीके से काम नहीं करता तो उनके कैंसर की चपेट में आने की संम्भावना बढ़ जाती है. इससे उनके इलाज में एंटीआक्सीडेंट विटामिन के अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते. इन दोनों शोध में डीएचआर एमआरयू के विज्ञानी डा. राहुल पांडेय, और प्रो. गीता सिंह, ओरल पैथालाजी के अध्यक्ष प्रो. शालीन चन्द्रा, डा. रूबी द्विवेदी और एकता एंथोनी भी शामिल रहे.

Fatehpur में बीएड की छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में आया नया मोड़, CCTV फुटेज में सामने आई ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget