एक्सप्लोरर

यूपी: प्रयागराज में 24 घंटे में रिकॉर्ड 368 लोग कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 8 हजार के पार

प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर जी एस वाजपेयी ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत भी हो गई. जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 130 हो गई है.

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. जिले में बुधवार को 368 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8183 हो गई है. एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं.

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर जी एस वाजपेयी ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत भी हो गई. जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 130 हो गई है.

63 मरीजों को मिली छुट्टी सीएमओ ने आगे बताया कि बुधवार को कोरोना के 63 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है. अभी तक 3135 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. उन्होंने बताया कि अभी 2170 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में कोरोना का इलाज चल रहा है. डॉक्टर वाजपेयी ने बताया कि बुधवार को 130 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया और अभी तक कुल 2748 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं.

यूपी में कोरोना के 5898 नए मामले उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 5898 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा कोरोना से 82 लोगों की मौत भी हुई है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमित 82 और लोगों की मौत हो गई. प्रदेश में अब तक इस वायरस से 3141 लोगों की मौत हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना के 5898 नए मरीज सामने आए हैं. प्रदेश में इस वक्त कुल 51317 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. संक्रमित होने के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके लोगों की संख्या अब बढ़कर 1,48,562 हो गई है.

ये भी पढ़ें:

यूपी में लगातार बढ़ रहा है कोरोना का प्रकोप, सामने आए 5898 नए केस, जानें- मौत का आंकड़ा

प्रियंका गांधी ने यूपी में महिला सुरक्षा का उठाया मुद्दा, राज्यपाल से संज्ञान लेने का किया आग्रह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget