एक्सप्लोरर

जानिए आखिर 5 अगस्त को ही क्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या आने के लिए चुना, ये रही वजह

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये सारी प्रक्रियाओं में तेजी लाई जा रही है. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन करेंगे, इस बात की पुष्टि हो चुकी है. पांच अगस्त वो तारीख है जिसे भुमि पूजन के लिये चुना गया है.

लखनऊ (अनुभव शुक्ला). 5 अगस्त की तारीख एक बार फिर इतिहास में महत्वपूर्ण होने जा रही है. दरअसल इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री को भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया था और भूमि पूजन के लिए दो तारीखें 3 अगस्त और 5 अगस्त का न्यौता दिया था. इनमें से अब प्रधानमंत्री की तरफ से 5 अगस्त को अयोध्या आकर मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में शामिल होने को लगभग हरी झंडी मिल गई है.

उस दिन ग्रह नक्षत्र के हिसाब से भी किसी नए कार्य के लिए बेहद शुभ समय है और सूत्रों के मुताबिक भूमि पूजन का यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक होना प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री इस दौरान श्री राम जन्मभूमि परिसर में ही मौजूद रहेंगे. अयोध्या के साधु संत और आम लोग इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और हमेशा से उनकी यही मांग थी कि इस बार प्रधानमंत्री अयोध्या आएं. और अब खुद 5 अगस्त को पीएम अयोध्या पहुंचकर भूमि पूजन करेंगे.

दरअसल शनिवार को ही अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई जो तकरीबन तीन घंटे से भी ज्यादा वक्त तक चली. इस बैठक में ट्रस्ट के 11 सदस्य मौजूद रहे और 4 सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे. इस बैठक में ही यह दो तारीखें तय की गई थीं, जिन्हें प्रधानमंत्री की मंजूरी के लिए पीएमओ को भेजा गया था. ट्रस्ट की बैठक में मंदिर निर्माण के डिजाइन में परिवर्तन को लेकर भी बात हुई और अब यह तय हुआ है कि मंदिर को भव्यता देते हुए इसकी ऊंचाई 161 फीट की होगी. वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या के विकास को लेकर जो ब्लू प्रिंट तैयार किया है, उसका प्रेजेंटेशन भी ट्रस्ट के सदस्यों ने देखा और उसकी खूब तारीफ भी की.

5 अगस्त को खत्म की गई थी धारा 370

बीते साल 2019 में 5 अगस्त का ही वो दिन था जब केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया था और एक बार फिर अब 5 अगस्त की ही तारीख को प्रधानमंत्री ने अयोध्या आने के लिए चुना है. और उसी दिन मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन भी होना है. ऐसे में ये तारीख अब काफी महत्वपूर्ण हो गई है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने मां-बेटी के आत्मदाह की कोशिश मामले में चार लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा ने बदले शिक्षक MLC के दो प्रत्याशी, BJP के बागी संजयन त्रिपाठी को दिया टिकट
सपा ने बदले शिक्षक MLC के दो प्रत्याशी, BJP के बागी संजयन त्रिपाठी को दिया टिकट
बस्तीः नौकरी के नाम लूटी इज्जत! इंसाफ के लिए भटक रही गर्भवती
बस्तीः नौकरी के नाम लूटी इज्जत! इंसाफ के लिए भटक रही गर्भवती
UP चुनाव 2027: BJP का 100 कमजोर सीटों पर फोकस, तैयार किया खास प्लान
UP चुनाव 2027: BJP का 100 कमजोर सीटों पर फोकस, तैयार किया खास प्लान
यूपी चुनाव: कांग्रेस का बढ़ेगा कुनबा? राहुल गांधी से मिले पल्लवी पटेल के पति
यूपी चुनाव: कांग्रेस का बढ़ेगा कुनबा? राहुल गांधी से मिले पल्लवी पटेल के पति

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget