शूटिंग करने बुढ़िया माता मंदिर पहुंचे रवि किशन, गंदगी देख हाथ में उठा ली झाड़ू...और फिर ये हुआ
बुढ़िया माता मंदिर कुसम्ही जंगल में बुधवार को क्राइम स्टॉप की शूटिंग करने पहुंचे सांसद रवि किशन गंदगी देख गांधीगीरी करने निकल पड़े. हाथ में खुद झाड़ू उठाई और साफ-सफाई में जुट गए.

गोरखपुर: अभिनेता से सांसद बने रवि किशन इन दोनों गोरखपुर में एक सीरियल की शूटिंग में व्यस्त हैं. वो यहां पर अलग-अलग लोकेशन में शूटिंग कर रहे हैं. बुधवार को रवि किशन ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह के साथ कुसुम्ही जंगल में स्थित बुढ़िया माता के मंदिर के आसपास शूटिंग करने के लिए पहुंचे. यहां पर गंदगी देख उनसे रहा नहीं गया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वायदा याद दिलाते हुए खुद हाथ में झाड़ू उठा ली और सफाई कर गांधीगीरी करने लगे.
मंदिर परिसर को स्वच्छ रखें बुढ़िया माता मंदिर कुसम्ही जंगल में बुधवार को क्राइम स्टॉप की शूटिंग करने पहुंचे सांसद रवि किशन गंदगी देख गांधीगीरी करने निकल पड़े. हाथ में खुद झाड़ू उठाई और साफ-सफाई में जुट गए. उन्हें देखकर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह और अन्य लोग भी सफाई करने लगे. सांसद रवि किशन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मंदिर परिसर को स्वच्छ रखें. न गंदगी करें न होने दें. कूड़े को एक निश्चित स्थान पर ही रखें. समय-समय पर उचित स्थान पर ही कूड़ा गिराएं.
स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनें रवि किशन ने कहा कि जितने भी दुकानदार हैं वो अपनी-अपनी दुकानों पर डस्टबिन का उपयोग करें. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनें. स्वच्छता के प्रति खुद भी जागरुक बनें और समाज के अन्य लोगों को भी जागरुक करें. स्वच्छ भारत में ही स्वस्थ्य भारत होगा. सांसद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में गंदगी का अम्बार न लगने दें. रवि किशन ने रजही के प्रधान मुन्ना सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि हर माहीने एक बैठक की जाए, जिससे साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.
कई शहरों ने स्वच्छता रैंकिंग में छलांग लगाई सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान ने पूरे देश में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ भारत अभियान की गंभीरता को समझा और प्रदेश के हर हिस्से में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया, जिसके फल स्वरूप प्रदेश के कई शहरों ने स्वच्छता रैंकिंग में छलांग लगाई है. इस अवसर पर कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, संतकबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद, ग्रामीण विधानसभा गोरखपुर के विधायक विपिन सिंह, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि समरेन्द्र विक्रम सिंह, शिवम द्विवेदी, पवन दुबे उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें:

















