एक्सप्लोरर

Exclusive: प्रियंका गांधी बोलीं- हाथरस केस में सरकार का एक्शन क्रूरतापूर्ण रहा | जानें यूपी में क्या है कांग्रेस का प्लान

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि हाथरस केस में सरकार का एक्शन क्रूरतापूर्ण रहा है. उन्होंने कहा कि अत्याचार के बाद महिला को दोषी ठहराना और उसके चरित्र पर सवाल उठाना बहुत गलत है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार मजबूत करने में जुटीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने संकेत दिए हैं कि विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री उम्मीदवार हो सकती हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि हमारी कोशिश है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस एक मजबूत विकल्प बने.

उन्होंने कहा, ''हमने सभी मुद्दे उठाए हैं. जहां भी अन्याय हुआ है हम वहां गए हैं. आंदोलन किया है. लॉकडाउन के समय में राहत का कार्यक्रम हमने चलाया. आगे भी यह काम जारी रहेगा.''

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि इस साल के आखिरी तक उत्तर प्रदेश के 60 हजार गांव में हमारे कार्यकर्ता हों. 2021 में राज्य में कांग्रेस एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा हो जाएगा. 2022 में विधानसभा के चुनाव हैं.''

उन्होंने कहा कि दिल्ली से उत्तर प्रदेश की राजनीति नहीं चल सकती है. इसलिए हम लगातार उत्तर प्रदेश जाते हैं. प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी के सवाल पर कहा, ''अगर यह फैसला होगा तो आपको पता चल जाएगा.''

उन्होंने हाथरस की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए. साथ ही डीएनडी पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर कहा कि कार्यकर्ता के लिए हमें लड़ना होगा.

प्रियंका गांधी ने हाथरस में रेप पीड़िता के शव को रात में जलाए जाने को लेकर कहा कि परिवार की सहमति से कुछ नहीं हुआ. परिवार भी बार-बार यही कह रहा है. पूरे मामले पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. सरकार का एक्शन क्रूरतापूर्ण रहा है. सीबीआई जांच कर रही है.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बहुत हो रहा है. महिला को दोषी ठहराना और उसके चरित्र पर सवाल उठाना यह बहुत गलत है.

उन्होंने हाथरस की घटना पर राजनीति करने के आरोपों पर कहा कि जब पीड़िता की मां गले लग कर रोई है तो मैं इसपर कैसे राजनीति कर सकती हूं. मैं दर्द पर राजनीति नहीं कर सकती हूं, मुझे बहुत चोट पहुंची है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि जेल में डाल दें, लाठी मार दें, मुझे धक्के दें. क्या नहीं किया? वो और कर सकते हैं.

क्या राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालेंगे? इस सवाल को प्रियंका गाधी टाल गईं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही इसका जवाब देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget