एक्सप्लोरर

यूपी: एटा में राशन माफिया की दबंगई, जांच टीम के सामने शिकायतकर्ता को पीटा, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के बाद अब राशन माफिया के भी हौंसले बुलंद हैं. एटा में शिकायतकर्ता को जांच टीम के सामने पीटा गया.

एटा, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में राशन माफिया इस कदर हावी है कि उनको शासन, प्रशासन का जरा भी भय नही है. सरकारी राशन की दुकान पर उपभोक्ताओं को राशन कम दिया जा रहा है. शिकायत की बात कहने पर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है. इतना ही नहीं लोगों से राशन के अधिक रुपये वसूल किये जा रहे हैं.

इस बारे में ग्रामीणों ने एटा के जिला अधिकारी से शिकायत की. शिकायत के बाद जब टीम जांच के लिए पहुंची तो उसके सामने ही दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, लाठियां चली और पथराव भी हुआ. इस बीच पूर्ति विभाग की जांच टीम पर भी हमला किया गया. बमुश्किल जांच टीम अपनी जान बचाकर भागी. इस मामले में हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया तो पुलिस हरकत में आई. दोनो पक्षों की तरफ से प्राप्त हुई तहरीर पर दोनो पक्षों के खिलाफ थाना अवागढ़ में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है.

ये है मामला दरअसल, नगला धारू गांव के निवासी रमेश जाटव ने एटा के जिला अधिकारी सुखलाल भारती से शिकायत की थी कि उनके गावं का सरकारी राशन डीलर उपभोक्ताओं को राशन कम देता है और उसके रुपये ज्यादा वसूलता है. शिकायत करने पर डराता धमकाता है. इस शिकायत पर जिला अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार भटनागर को जांच सौंपी. जिसके बाद वे निरीक्षण करने को पूर्ति विभाग की टीम पहुंचे.

जांच टीम पर भी हमला यहां जांच को गई पूर्ति विभाग की टीम जब गांव में पहुची तो वहां राशन दुकानदार संजय दुबे और शिकायत करता रमेश जाटव के पक्ष के लोग जांच टीम के सामने ही भिड़ गए. दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करने लगे. इस बीच दोनो पक्षों में लाठी भी चली और पथराव भी हुआ. इतना ही नहीं जांच को भेजी गई टीम पर भी हमला किया गया. जिसमें जांच टीम बमुश्किल जान बचाकर मौके से भागी.

दोनों ओर के आरोपी फरार मारपीट के इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया. फिलहाल, दोनों पक्ष के आरोपी फरार हैं. पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि शिकायत के आरोप सही हैं. हालांकि, मामले की जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा.

ये भी पढ़ें-

पेन-पेंसिल, टूथब्रश का भी आक्सीजन लेवल बता रहे नकली पल्स ऑक्सीमीटर, कोरोना मरीजों की ज़िंदगी से हो रहा खिलवाड़

बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र मस्त बोले- आढ़तियों के दबाव में प्रदर्शन कर रहे हैं किसान, कृषि बिलों पर फैलाया जा रहा भ्रम  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget