एक्सप्लोरर

होटल में बेहोश कर छात्रा के साथ रेप, पीड़िता का इंस्टाग्राम दोस्त गिरफ्तार

आरोपी की पहचान हाथरस निवासी दर्श गौतम (23) के रूप में हुई है। वह एक निजी संस्थान से एविएशन में डिप्लोमा कर रहा है।

आगरा, एबीपी गंगा। ताजगंज इलाके के एक होटल में छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोप छात्रा के इंस्टाग्राम दोस्त पर लगा है। पुलिस ने मामले में एविएशन डिप्लोमा के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी एक महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्त बने थे। 20 वर्षीय पीड़िता विश्वविद्यालय की एक अंडरग्रेजुएट छात्रा है। आरोपी की पहचान हाथरस निवासी दर्श गौतम (23) के रूप में हुई है। वह एक निजी संस्थान से एविएशन में डिप्लोमा कर रहा है।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने कहा, "पुलिस द्वारा प्राप्त किए गए सीसीटीवी फुटेज में यह दिखाई दे रहा है कि बुधवार सुबह दोनों ताजगंज क्षेत्र के होटल में जा रहे हैं, जहां पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ। पीड़िता ने अपने बयान में यह दावा किया है कि आरोपी ने उसे एक ड्रिंक दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। एक घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसने अपने निजी अंगों पर चोट पाए।"

युवती चिकित्सा के लिए सबसे पहले एक निजी अस्पताल गई, जहां से उसके दोस्त उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। पुलिस ने यह दावा किया है कि आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी वहां अपने तीन दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में जा रहा था। एसएसपी ने कहा, "आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हमने उसे चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया है।"

वहीं सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने आरोपी के तीन दोस्तों और होटल के कर्मचारी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि युवती से बर्बरतापूर्वक दुष्कर्म किया गया है, साथ ही उसके निजी अंगों पर चोट आए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, "दुष्कर्म से पहले आरोपी ने पीड़िता को वोडका पिलाया था।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget