एक्सप्लोरर

हिंदू महासभा नेता हत्याकांड: पुलिस ने जारी की संदिग्ध की तस्वीर, सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

लखनऊ में हिंदू महासभा नेता रणजीत बच्चन हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध की तस्वीर जारी की है। संदिग्ध की सूचना देने वाले को पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस की 8 टीमें हत्यारों की तलाश में जुटीं हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। हिंदू महासभा नेता रणजीत बच्चन हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध की तस्वीर जारी की है। पुलिस की 8 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। कहा जा रहा है कि संदिग्ध की सूचना देने वाले को पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। यहां तक की उसकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। संदिग्ध की सूचना मोबाइल नंबर (9454400137) पर दे सकते हैं या फिर cplkw137@gmail.com इस मेल आईडी पर सूचना दी जा सकती है। 

बता दें कि राजधानी लखनऊ में बीते 6 महीनों के भीतर रविवार ( 2 फरवरी) को दूसरे हिंदूवादी नेता और विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार बदमाश इस घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं।

रविवार को राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज में बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय विश्व हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन को गोली मार दी। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब बच्चन अपने करीबी और मौसेरे भाई आदित्य श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले थे। जैसे ही ये दोनों इलाके के ग्लोब पार्क के पास पहुंचे, तभी पीछे से शॉल ओढ़कर आए बदमाशों ने पहले उनसे मोबाइल मांगा और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली लगने से रणजीत बच्चन की मौके पर ही मौत हो गई,  जबकि दाहिने हाथ में गोली लगने से आदित्य घायल हो गए, जिन्हें ट्रामा सेंटर भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

aditya-srivastava

मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए चौकी इंचार्ज परिवर्तन चौक संदीप तिवारी सहित 4 पुलिसकर्मियों को  सस्पेंड कर दिया गया। इस बीच पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं, जिनमें संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीरें जारी की है और जानकारी देने वाले को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

वहीं, मृतक के परिजनों की तरफ से प्रशासन को पत्र लिखा गया है। जिसमें 50 लाख की आर्थिक सहायता, सरकारी आवास, सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस और घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की गई है।

इस हत्याकांड को लेकर भी राजनीति शुरू हो चुकी है। प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त है और अब मुख्यमंत्री को इस्तीफा देकर गोरखपुर चले जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

लखनऊ में हिंदूवादी नेता रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या | Ranjeet Singh | ABP Ganga

लखनऊ में दिनदहाड़े चली गोलियां, हिंदू महासभा के अध्यक्ष की मौत; चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफा, CM योगी ने जताया आभार
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफा, CM योगी ने जताया आभार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget