एक्सप्लोरर

'सपा ने लगाए फर्जी मुकदमे, जेल में सहा दर्द', बरी होने के बाद भावुक हुए BJP नेता रंगनाथ मिश्रा

UP News: रंगनाथ मिश्रा ने कहा कि अवैध काम करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ने पर माफियाओं और अधिकारियों के गठजोड़ ने मुझे सपा की सरकार में जानबूझकर फंसाया था.

Rangnath Mishra News: पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रंगनाथ मिश्रा को आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) से राहत मिल गई है. जिसके बाद वो अपने राजनीतिक क्षेत्र भदोही में लौट आए हैं. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर ज़ोरदार हमला बोला और सपा पर उन्हें फर्जी मामलों में फंसाने का आरोप लगाया.  उन्होंने चार बार के पूर्व सपा विधायक विजय मिश्रा के इशारे पर सपा सरकार में उन्हें फंसाने का आरोप लगाया. 

रंगनाथ मिश्रा ने कहा कि पिछले साल 15 जुलाई से दो दिन सतर्कता विभाग (विजलेंस) ने मेरे घर व आफिस की तलाशी ली थी जिसमें मात्र दो लाख रुपये, 500 ग्राम सोना मिला था. उन्होंने कहा कि अवैध काम करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ने पर माफियाओं और अधिकारियों के गठजोड़ ने मुझे सपा की सरकार में जानबूझकर फंसाया था.

विपक्षी दलों के आरोपों पर दिया जवाब
दूसरी तरफ विपक्षी दल लगातार उन पर बीजेपी की वॉशिंग मशीन में धुला नेता कहकर निशाना साध रहे हैं. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी उन पर सवाल उठाए थे. रंगनाथ मिश्रा ने इन तमाम बातों पर भी जवाब दिया है. पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा में जाने से ED क्लीन चिट नहीं देती. मैं पहले भी भाजपा में था और आगे भी रहूंगा. हमारे ऊपर माफियाओं के दबाव के चलते और उनको सबक सिखाने व हराने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में गया था. 

पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रयागराज की MP-MLA कोर्ट में ट्रायल चल रहा था. लगभग 9 साल बाद माननीय कोर्ट ने मुझे इस मामले में भी बाइज्जत बरी कर दिया. इस केस में मैंने 22 साल तक असहनीय पीड़ा को सहा और जेल में रहा जिसकी भरपाई कभी नही हो सकती है.

रंगनाथ मिश्रा ने भाजपा से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और औराई विधानसभा से विधायक बने. भाजपा सरकार में गृह राज्य मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे. 2007 में वो बसपा में शामिल हो गए और फिर चुनाव जीतकर बसपा सरकार में भी मंत्री रहे. पिछले विधानसभा चुनाव में वो बसपा छोड़कर फिर से बीजेपी में शामिल हो गए. 

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget