एक्सप्लोरर

'मेरी तो दिल की आरजू पूरी हो गई...', रामपुर सांसद ने अखिलेश यादव का जिक्र कर क्यों कही ये बात?

Akhilesh Yadav News: सांसद मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी ने कहा, "मैं तो ऐसे ही लोगों के काम कर दिया करता था. मुझे क्या खबर थी कि एक दिन अखिलेश जी कहेंगे कि इमाम साहब आप आकर रामपुर से चुनाव लड़िए.

UP News: उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उनके जैसे साधारण इमाम को चुनाव लड़ाया हैं. नहीं तो अक्सर ये कहा जाता है कि राजनीति में वो ही आ सकता है जिसके पास या तो बहुत ज्यादा पैसा है या वो किसी बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखता है. उन्होंने कहा कि मेरे तो दिल की आरजू ही पूरी हो गई. 

सपा सांसद ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए खास इंटरव्यू में तमाम मुद्दों को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी, आजम खान और अखिलेश यादव को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने ख़ुद के सांसद बनने पर कहा कि इज्जत और जिल्लत तो ऊपर वाले के हाथ में होती हैं. जो ज्यादा सेवा करेगा.. उनका ध्यान रखेगा..उसके बंदों की सेवा करेगा वो देखिए रातों-रात कैसे कहां पहुंच गया. 

अखिलेश यादव का जिक्र कर कही ये बात
उन्होंने कहा कि "मैं तो ऐसे ही लोगों के काम कर दिया करता था. मुझे क्या खबर थी कि एक दिन अखिलेश जी कहेंगे कि इमाम साहब आप आकर रामपुर से चुनाव लड़िए. मेरे तो दिल की आरजू पूरी हो गई. अखिलेश यादव एक साधारण से इमाम को लाकर टिकट दिया और मुझे हिन्दू और मुसलमान सभी ने वोट दिया. हर वर्ग के लोग मिलने आते हैं.

पूर्व मंत्री आजम खान को लेकर मुहिबुल्लाह ने कहा कि आजम खान रामपुर के बड़े नेता हैं. पार्टी के भी बड़े आदमी है. अगर उन्होंने मेरा विरोध किया होता तो मेरी जीत नहीं हो पाती. सब लोगों की सहमति से हुआ है. सब लोगों ने वोट किया है. उनसे (आजम खान) हमारी कोई दूरी नहीं है. वो हमारी पार्टी के बड़े नेता है. 

समाजवाद पर भी रखी राय
इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी को चुनने को लेकर भी जवाब दिया और कहा कि समाजवाद और समाजवादी पार्टी एक नजरिया है. मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश यादव तक जो कर हे हैं कि सबको समानता मिले, आपसी भाई-चारा कायम रहे, जो हमारे संविधान में भी है. हमारी मस्जिद में आने वाले नमाजियों में सपा नेताओं के साथ भी हमारा ताल्लुक रहा, तो समाजवाद के नजरिए को समझने में मदद मिली. समाजवाद यूपी में मजबूत होकर आया है. इसके लिए अखिलेश जी बधाई के पात्र हैं. 

सपा सांसद ने कहा कि रामपुर का सांसद बनने के बाद उनकी प्राथमिकता शहर के स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर को बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि रामपुर में आज तक एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बन सका है. इस शहर की 18 लाख की आबादी है जहां हजार-पंद्रह सौ मरीज रोजाना आते हैं और सिर्फ ढाई सौ बिस्तरों का अस्पताल है. ऐसे में मरीज आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों में इलाज के लिए जाते हैं. उन्हें कितनी परेशानी झेलनी पड़ती होगी. 

संजय निषाद के बाद अब ओपी राजभर के सुर पड़े नरम, सीएम योगी के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget