एक्सप्लोरर

Coronavirus कंट्रोल रूम फोन कर युवक ने चार समोसे मंगवाये...पहुंची पुलिस...फिर यूं सिखाया सबक

कोरोना के संक्रमण के चलते देश में लॉक डाउन है। लोगों से घरों में ही रहने की अपील है। ऐसे में किसी भी स्थिति से निपटने के लिये हर शहर में कंट्रोल रूम बनाया गया है ताकि लोगों को दिक्कत न हो। लेकिन कुछ लोग इसका भी मजाक बनाने में लगे हैं

रामपुर, एबीपी गंगा। कोरोना के खतरे से पूरी दुनिया परेशान है, देश के प्रधानमंत्री से लेकर आम आदमी तक हर कोई चिंता में है। लेकिन ऐसे हालात में भी कुछ शरारती लोग हैं जिन्हें अभी भी मजाक सूझ रहा है। उत्तर प्रदेश के रामपुर में जिला प्रशासन ऐसे लोगों से बहुत परेशान है। कंट्रोल रूम में फोन कर एक शख्स ने चार समोसे भेजने की जिद्द की, जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और उस शख्स से सजा के तौर पर नाली की साफ़ करायी। घटना रामपुर के स्वार कस्बे की है। इस घटना की जानकारी खुद रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार ने ट्वीट कर दी।

रामपुर जिला प्रशासन ने कोरोना संकट में लोगों को आवश्यक वस्तुएं जैसे दवाई और राशन की घर-घर आपूर्ति के लिए जो कंट्रोल रूम बनाया है। कई बार शरारती तत्व फोन कर लंबी-लंबी बात करते हैं, यहां तक की कोई पिज्जा मांगता है, तो कोई समोसों की फरमाइश करता है। इतना ही नहीं दो पिता पुत्र ने दो फोन कर पान की व्यवस्था करने को कहा। जिलाधिकारी के मुताबिक लोग कभी विक्स की गोली मांगते हैं, तो कभी डिस्प्रिन की गोली मांगते हैं। लेकिन इस बार कंट्रोल रूम ने इनमें से चार समोसे का आर्डर करने वाले को ढूंढ निकाला।

प्रशासन ने पकड़े गये युवक को सबक सिखाने के लिये पूरे इलाके में झाड़ू लगवाई, नाली साफ कराई। प्रशासन का कहना है कि इस सजा से इलाके में कुछ सफाई भी हो गयी और उसे सबक भी दिया गया। अब जिला प्रशासन परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों से कहा कि ये मजाक करने का समय नहीं है, इस संकट की घड़ी में आप शांत होकर अपने घर ही रहें, यही आपका बड़ा योगदान होगा। कंट्रोल रूम हेल्प लाइनों को बिना वजह बिजी न करें, लोगो को जो ज़रूरी खाने-पीने का सामान राशन या दवाई है, उसकी आपूर्ति होती रहेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget