एक्सप्लोरर

रामपुर में लाइनमैन का खेत में शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Rampur Murder Case: रामपुर में एक लाइनमैन की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है.

Rampur News Today: रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र में शुक्रवार (15 नवंबर) को लाइनमैन की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसकी घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान स्वार थाना क्षेत्र के पीपलसाना गांव के रहने वाले जावेद के रुप में हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक जावेद शुक्रवार की सुबह छह बजे अपने घर से निकला था. दोपहर को 12 बजे परिवार वालों से बात भी की थी, लेकिन इसके बाद उसने फोन नहीं उठाया. आखिरी बार हुई बातचीत में मृतक ने घर वालों को बताया था कि वह गांव के पास ही है.

मृतक के भतीजे फुरकान ने बताया कि आखिरी बार उनसे 12 बजे बात हुई थी, उस दौरान बताया जावेद ने बताया था कि वह 10 से 15 मिनट घर आएगा. फुरकान के मुताबिक, 12 बजे के बाद जावेद ने फोन उठाना बंद कर दिया, इससे घर वाले परेशान हो गए. रात को 9 बजे तक फोन लगा, लेकिन उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया. 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. अगले दिन गांव के कुछ लोगों ने जावेद के परिजनों को बताया कि वह खेत में पड़ा हुआ. यह सुनते परिजनों में अफरा तफरी मच गई. मौके पर परिजनों को जावेद का शव मिला. जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी.

मृतक के परिजनों ने जावेद के हत्या की आशंका जताई है. परिजनों ने बताया कि जावेद का शव खेत में पड़ा हुआ मिला, उसकी आंख बाहर निकली हुई थी. मृतक के गले पर रस्सी के निशान हैं. परिजनों ने आशकां जताई है कि जावेद की गला घोंटकर हत्या की गई है, हालांकि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी. 

पुलिस ने शुरू की जांच
रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया थाना स्वार के रहने वाले जावेद का शव खेत से मिला है. सूचना मिलते ही स्वार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. मामले में जांच जारी है. 

ये भी पढ़ें: UP Politics: वरिष्ठ BJP नेता से मिलने वाराणसी के अस्पताल में पहुंचे सीएम योगी, सामने आई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget