एक्सप्लोरर

UP Politics: वरिष्ठ BJP नेता से मिलने वाराणसी के अस्पताल में पहुंचे सीएम योगी, सामने आई तस्वीर

CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी दादा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे.

Varanasi News Today: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और वाराणसी दक्षिणी क्षेत्र से 7 बार से विधायक श्यामदेव राय चौधरी दादा की इन स्वास्थ्य स्थिति ठीक नहीं है. उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेताओं ने बल्कि विपक्षी दलों के नेताओं ने भी प्रार्थना की है. 

इसी बीच वाराणसी दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके स्वास्थ्य का हाल समाचार जानने अस्पताल में पहुंचे. परिजनों से बातचीत के अलावा उन्होंने डॉक्टरों से भी दादा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की.

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि दादा को स्वस्थ करने के लिए जो भी बेहतर चिकित्सा उपचार है, उसे अपनाया जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सा उपचार के लिए किसी भी मदद की आवश्यकता है तो उसे भी बताया जाए.

'दादा के इलाज में नहीं रहनी चाहिए कमी'
वाराणसी दक्षिणी से पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी दादा के पोते आशीष कुमार ने एबीपी न्यूज को बताया कि डॉक्टरों के जरिये बाबा के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बाबा के स्वास्थ्य का हाल समाचार लेने अस्पताल पहुंचे थे. 

आशीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से कहा कि दादा के इलाज में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए. बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए जो भी आवश्यक निर्णय हैं उसे लीजिए. इसके अलावा परिवार के सदस्यों से भी बातचीत के दौरान यूपी सीएम ने दादा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. 

पीएम मोदी भी दादा कर चुके हैं बात
कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दादा के बेटे से उनके स्वास्थ्य का हाल समाचार जाने के लिए बातचीत की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने आश्वस्त किया था कि दादा को बेहतर से बेहतर इलाज प्रदान किया जाए. उनके चिकित्सा उपचार को लेकर किसी भी मदद की आवश्यकता है तो उसके लिए भी परिजनों को हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया. 

पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी दादा के स्वास्थ्य को लेकर न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेता बल्कि विपक्षी दलों के नेता भी चिंतित नजर आ रहे हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी दादा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

सपा-BSP लहर में भी हासिल की जीत
86 वर्षीय श्याम देवराय चौधरी उर्फ दादा भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता माने जाते हैं. श्याम देवराय चौधरी 7 बार विधायक रहे हैं. उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की प्रचंड लहर में भी वाराणसी दक्षिण विधानसभा सीट बीजेपी के टिकट पर जीत का परचम लहराया था.

पूर्व  विधायक श्याम देवराय चौधरी की आम लोगों के बीच खास छवि है. लाल बत्ती और चकाचौंध वाले राजनीति के दौर में भी दादा अपनी सादगी के लिए शहर में एक अलग पहचान बना चुके हैं. साल 2017 के दौरान से ही दादा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली.

ये भी पढ़ें: झांसी अग्निकांड ने याद दिलाया गोरखपुर BRD अस्पताल हादसा, 50 से अधिक नौनिहालों की गई थी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget