एक्सप्लोरर

Azam Khan News: आजम खान पर IT रेड को लेकर बोले रामपुर विधायक आकाश सक्सेना, जानें- क्या बड़ा दावा किया?

Rampur News: सपा नेता आजम खान पर आज सुबह से ही आयकर विभाग छापेमारी की कार्रवाई कर रहा है. इस दौरान रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने आजम खान के ट्रस्ट में दिखाए गए दान के जांच की बात कही है.

Azam Khan Raid Updates: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान के कई ठिकानों पर आज सुबह से ही आयकर विभाग की छापेमारी की जा रही है. सपा नेता आजम खान पर हो रही यह छापेमारी की कार्रवाई के दौरान उनकी बहन के लखनऊ आवास पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची, लेकिन घर पर ताला लगा होने के कारण वापस लौट आई. फिलहाल इस बीच बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने आजम खान पर हो रही आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर जरूरी बात बताई है.

बातचीत के दौरान उन्होंने साफ किया है कि उनकी ओर से सीबीडीटी में साल 2021 में एक मामला दर्ज कराया गया था. जिस में आजम खान पर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी बनवाए जाने के दौरान जानकारी छुपाने और इनकम टैक्स चोरी के आरोप लगाए गए हैं. आकाश सक्सेना ने कहा कि आजम खान के ट्रस्ट में दिखाया गया दान पूरी तरह से फर्जी है. जिसकी जांच की मांग की गई है.

2021 में सीबीडीटी से की थी शिकायत

बीजेपी विधायक ने बातचीत के दौरान कहा 'हमने 2019 और फिर 2021 में सीबीडीटी को शिकायत की थी कि आजम खान की ट्रस्ट में दिखाया गया दान पूरी तरह से फर्जी है. हम यह चाहते हैं कि जिस-जिस शख्स ने दान किया है उसकी जांच होनी चाहिए कि वह उसके लायाक है भी या नहीं. वहीं आजम खान ने अपने विश्वविद्यालय की लागत असल लागत से बहुत कम बताई है. हमने मांग की कि मूल्यांकन फिर से किया जाना चाहिए और नए मूल्यांकन के आधार पर आजम पर टैक्स लगाया जाना चाहिए.'

आजम के करीबियों पर गिरी गाज

फिलहाल आजम खान के साथ ही उनके करीबियों के घर पर भी आयकर विभाग का छापा पड़ा है. सपा विधायक और आजम खान के करीबी नसीर खान के घर पर भी छापे मारी की कार्रवाई हुई है. जानकारी के मुताबिक, फिलहाल लखनऊ, रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और सीतापुर में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के विदिशा में दिवंगत चौधरी मुनव्वर सलीम के घर पर भी आयकर विभाग की छापेमारी हुई है. दिवंगत चौधरी मुनव्वर सलीम, आजम खान के करीबी रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

Azam Khan News: सपा नेता आजम खान की बहन के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम, घर पर लटका मिला ताला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget